ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
मोदी सरकार के बजट का घर में ही शुरु हुआ विरोध , भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान... तेलगु देशम और शिवसेना ने बजट को बताया निराशाजन
बजट के खिलाफ आंदोलन करेगा भारतीय मजदूर संघ
2
बहराइच में लखनऊ-बाराबंकी मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, राहगीरों को रौंदते हुए पेड़ से टकराई कार, पांच की मौत
बहराइच में सड़क हादसा, पांच की मौत
3
कानपुर IIT के कर्मचारी ने की आत्महत्या, नौकरी से निकाले जाने से था परेशान, गुरुवार को बिल्डिंग से कूदकर दी जान
कानपुर IIT के कर्मचारी ने की आत्महत्या
4
2007 गोरखपुर दंगे के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में अब नहीं चलेगा सीएम योगी पर मुकदमा, सेशन कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को HC ने किया खारिज
सीएम योगी को हाईकोर्ट से राहत
5
यूपी में ई-वे बिल व्यवस्था लागू होने के पहले दिन ही फेल, राजधानी लखनऊ में ई-वे बिल नहीं होने से खड़े रहे 5000 ट्रक, ई-वे बिल व्यवस्था को फिलहाल के लिए प्रशासन ने रोका
यूपी में पहले ही दिन ठप हुई ई-वे बिल व्यवस्था
6
यूपी पुलिस का फिर दिखा शर्मनाक चेहरा, ग्रेटर नोएडा में शराब के लिए ठेके पर सिपाही का हंगामा और फायरिंग, FIR के बाद आरोपी सिपाही गिरफ्तार
शराबी सिपाही का ग्रेनो में ‘तांडव’
7
लखनऊ में लुटेरों का आतंक, इंदिरानगर के तकरोही बाजार में लूट, दिनदहाड़े 5.50 लाख के जेवरों से भरा बैग ले उड़े लुटेरे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
लखनऊ में लुटेरों का आतंक
8
बाराबंकी में मारफीन तस्कर पर 10 मुकदमें दर्ज होने के बावजूद पासपोर्ट के लिए मिली क्लीन चिट, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
बाराबंकी में तस्कर को मिला पासपोर्ट, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
9
टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत की वापसी, पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को छह विकेट से रौंदा, खूब गरजा विराट का बल्ला, लगाया करियर का 33वां शतक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ गरजा विराट का बल्ला
10
बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान को धमकी देने वाला गिरफ्तार, घर में घुसकर मारपीट करने का भी आरोप
जीनत अमान को धमकाने वाला गिरफ्तार