ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
गुरुग्राम में भोंडसी जेल के जेलर को हथियारों से लैस बदमाशों ने की जान से मारने की कोशिश, जेल के पास बैरियर डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की सूझ बूझ से बची जेलर की जान,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने की कार्रवाई शुरु
गुरुग्राम में भोंडसी जेल के जेलर पर जानलेवा हमला
2.
ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में लड़की की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी युवकों ने एक लड़की और उसके दो साथियों की डंडे से पिटाई कर बनाया था वीडियो
ग्रेनो में लड़की की पिटाई करने वाले दो गिरफ्तार
3.
कासगंज हिंसा में हुई चंदन गुप्ता की मौत की जांच करेगी एसटीएफ, केन्द्रीय गृह मंत्रालय के रिपोर्ट मांगे जाने के बाद एक्शन में आई योगी सरकार के आदेश पर एसटीएफ कासगंज रवाना
एसटीएफ करेगी चंदन की हत्या की जांच
4.
कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी वसीम की संपत्ति कुर्की के आदेश, यूपी पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, कई जगहों पर दबिश देने के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बंदूकें बरामद
कासगंज के ‘कंस’ की सम्पत्ति होगी कुर्क!
5.
मेडिकल एडमिशन घोटाला मामले में तीन जजों की इन हाउस जांच कमेटी रिपोर्ट में जस्टिस नारायण शुक्ला को दोषी पाने पर छीना गया कामकाज, सुप्रीम कोर्ट की मनाही के बाद भी मेडिकल कॉलेज को जस्टिस शुक्ला ने दी थी छात्रों के एडमिशन की परमिशन
मेडिकल एडमिशन घोटाला केस में जस्टिस शुक्ला दोषी
6.
प्रधानमंत्री मोदी के सूट के बाद अब मेघालय दौरे पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जैकेट की हो रही चर्चा, बीजेपी का आरोप, राहुल गांधी ने पहनी है भ्रष्टाचार को दिखाती 70,000 की जैकेट
‘राहुल गांधी ने पहनी 70,000 की जैकेट’
7.
भारत में बनी स्कॉर्पियन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी करंज नौसेना के बेड़े में शामिल हुई, रडार को चकमा देकर दुश्मन पर कर सकती है वार
अब समुद्र से ‘करंज’ करेगी दुश्मनों पर वार
8.
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की हालिया रिपोर्ट में भारत दुनिया का छठा सबसे अमीर देश, 8,230 अरब डॉलर की हुई व्यक्तिगत पूंजी, लेकिन देश की 30 फीसदी जनता आज भी रह रही गरीबी रेखा के नीचे
दुनिया का छठा अमीर देश बना भारत
9.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को आईटी विभाग का बड़ा झटका, अलीबाग वाले फार्म हाउस को बेनामी प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन एक्ट के तहत किया गया अस्थायी रूप से अटैच
किंग खान फंसे कानूनी पचड़े में
10.
इलाहाबाद में गंगा किनारे कल्पवासियों ने माघ पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाकर किया कल्पवास पूरा, चंद्रग्रहण का सूतक लगने के बाद श्रद्धालुओं की आमद में भी हुआ इजाफा
माघी पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी