ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
कासगंज में फिर भड़की हिंसा, तीसरे दिन भी माहौल खराब करने की हुई कोशिश, हत्यारोपी शकील के घर से मिली पिस्टल, एसपी पर गिर सकती है गाज
कासगंज में अब भी हालात सामान्य नहीं
2
कासगंज में चंदन गुप्ता की मौत के बाद कन्नौज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, ठेले पर रखी गई थी चंदन की तस्वीर, तिरंगा यात्रा निकालने की नहीं थी अनुमति
कासगंज की आग पहुंची कन्नौज!
3
आजमगढ़ में प्रधानाध्यापक और उसके बेटे ने महिला शिक्षामित्र की पिटाई की, तमंचा लहराकर जान से मारे की दी धमकी, प्रधानाध्यापक निलंबित
महिला शिक्षामित्र पर प्रधानाध्यापक ने ताना तमंचा
4
नए सत्र में भी बिना जूते-यूनिफॉर्म और किताबों के रह सकते हैं प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे, दो महीने बाद भी प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी नहीं
अब कब बंटेंगे जूते-यूनिफॉर्म-किताबें?
5
आगरा में बिना हेलमेट सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में एंट्री पर लगा बैन, आगरा में सफल प्रयोग के बाद पूरे प्रदेश में लागू की जा सकती है योजना
‘नो हेलमेट, नो एंट्री’
6
अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत, लड़की के अपहरण के केस में दबिश देकर वापस लौट रही थी पुलिस टीम
अलीगढ़ में कोहरे ने ली सात की जान
7
संसद में आज से शुरू होगा बजट सत्र, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे दोनों सदनों को संबोधित, एक फरवरी को पेश किया जाएगा आम बजट
सोमवार से बजट सत्र शुरू
8
टेनिस कोर्ट के महामानव बने स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर, छठी बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, करियर का 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब
रोजर ‘महामानव’ फेडरर
9
IPL 11 की दूसरे दिन की बोली में सबसे महंगे बिके भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट, राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ में खरीदा, पहली बार नेपाली क्रिकेटर भी बनेगा IPL का हिस्सा
11.5 करोड़ के बिके जयदेव उनादकट
10
और, फिल्म पद्मावत की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं दीपिका पादुकोण, मुंबई के एक रेस्त्रां में पहुंचकर खाया राजस्थानी खाना, फैंस को हाथ जोड़कर कहा शुक्रिया, सेल्फी भी ली
दीपिका कर रहीं ‘पद्मावत’ की पार्टी