ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
शेयर बाजार को रास नहीं आया मोदी सरकार का बजट, 500 अंकों की गिरावट ने निवेशकों को किया निराश, निफ्टी के नीचे आने से भी शेयर बाजार में मायूसी
शेयर बाजार को नहीं भाया आम बजट
2.
मोदी सरकार के बजट का घर में ही शुरु हुआ विरोध , भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान... तेलगू देशम और शिवसेना ने बजट को बताया निराशाजनक
जेटली के बजट का 'घर' में ही विरोध
3.
शिवसेना नेता संजय राउत का बीजेपी पर प्रहार, कहा- ट्रेलर था गुजरात तो राजस्थान उपचुनाव इंटरवल, दिखेगी पूरी फिल्म साल 2019 में
पिक्चर अभी बाकी है!
4.
राजधानी दिल्ली में सीलिंग के खिलाफ 2 दिन के लिए काराबोरियों का बंद का ऐलान, व्यापारी उतरे सड़कों पर, आठ लाख दुकानों पर लटके ताले
सीलिंग के खिलाफ बाजार में ‘सन्नाटा’
5
.
दिल्ली के एक स्कूल के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिला छात्र, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिजनों का आरोप, छात्रों ने पीट-पीटकर मार डाला
दिल्ली का कातिल स्कूल
6.
मुंबई में एक टीचर ने किया टीचर का कत्ल, बच्चों ने बदला पहला ट्यूशन टीचर तो चाकू घोंपकर दूसरे ट्यूशन टीचर को उतारा मौत के घाट
मुंबई ट्यूशन को लेकर कत्ल
7.
बिहार के सीवान में कचहरी स्टेशन के पास चार लोग आए ट्रेन की चपेट में, कोहरे की वजह से नहीं दिखाई दी ट्रेन, पुल पार करते वक्त हुआ हादसा
सीवान में ट्रेन ने ली चार की जिंदगी
8.
गोंडा में सरकारी अस्पताल की लापरवाही, गर्भवती महिला के इलाज के अभाव में मौत, परिजनों का आरोप, वक्त पर इमरजेंसी वॉर्ड में नहीं थे डॉक्टर्स, सोती रही स्टाफ नर्से
गोंडा में लापरवाही ने ली गर्भवती की जान
9.
क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के बेटे ने की आत्महत्या, कई महीनों से डिप्रेशन से पीड़ित फिदेल एंजेल कास्त्रे डियाज बलार्ट थे पेशे से न्यूक्लियर साइंटिस्ट
फिदेल कास्त्रो के बेटे ने की खुदकुशी
10.
और, यूपी के सोनभद्र में स्वच्छता अभियान के तहत बनाई गई 130 किमी लंबी मानव श्रृंखला, छात्रों, महिलाओं और बच्चों के साथ बुजुर्गों का भी दिखा जोश
सफाई के लिए 130 किमी की ‘मानव श्रृंखला’