ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब 14 मार्च को होगी अगली सुनवाई, कोर्ट ने सभी पक्षों को दस्तावेज जमा करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया
14 मार्च को होगी अयोध्या मामले की सुनवाई
2
यूपी विधानसभा सत्र का पहला दिन रहा हंगामेदार, कानून व्यवस्था, किसानों की बदहाली और दंगों पर विपक्ष का हल्ला बोल, राज्यपाल राम नाईक पर फेंके गए कागज के गोले
यूपी विधानसभा में राज्यपाल पर फेंके कागज के गोले
3
हजारों सीसीटीवी कैमरों और कड़े सुरक्षा पहरों के बावजूद यूपी बोर्ड में जारी है नकल का खुला खेल, आगरा में सामूहिक नकल कराता कक्ष निरीक्षक सीसीटीवी कैमरे में कैद
यूपी बोर्ड में जारी है नकल का खुला खेल
4
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सैनिटरी पैड पर 12 फीसदी जीएसटी को ठहराया जायज, सांसदों से अपने-अपने क्षेत्र में पैड बनाने वाली मशीन लगाने की बात कही
‘सैनिटरी पैड पर 12% जीएसटी सही’
5
दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में दो पुलिस बैरिकेड के बीच लगे तार में फंसकर 21 साल के युवक की मौत, 4 कांस्टेबल किए गए सस्पेंड
बैरिकेड के तार में फंसने से युवक की मौत
6
जम्मू-कश्मीर के अस्पताल से मंगलवार को आतंकी नवीद को छुड़ाने के मामले में पांच लोग गिरफ्तार, पुलवामा में छापेमारी के दौरान हुई गिरफ्तारी
आतंकी नवीद को छुड़ानेवाले पांच गिरफ्तार
7
मथुरा में 15 से ज्यादा राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, ग्रामीणों के मुताबिक आवारा कुत्ते कर रहे मोर पर जानलेवा हमला, प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मोर की मौतों से अनजान
मथुरा में 15 मोरों को आवारा कुत्ते खा गए
8
लखनऊ में मड़ियांव के लॉयल पब्लिक इंटर कॉलेज का अंग्रेजी का टीचर गिरफ्तार, बच्चों को पढ़ाने की जगह अश्लील हरकतें करने का आरोप
लखनऊ में अंग्रेजी के टीचर की शर्मनाक हरकत
9
ग्रेटर नोएडा ऑटो एक्सपो में गुरुवार को लॉन्च की गई नई स्विफ्ट, दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू, साल 2005 में लॉन्च हुआ था स्विफ्ट का पहला मॉडल
पांच लाख रुपये में मिलेगी नई स्विफ्ट 2018
10
और, फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग करने जोधपुर पहुंची कंगना रनौट ने कहा विरोध करनेवालों की बातों पर मत दो ध्यान, देश की महान बेटी का किरदार निभाने का है गर्व
मणिकर्णिका का विरोध करनेवाले झूठे : कंगना