ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सुप्रीम अदालत ने अगले आम चुनाव बाद सुनवाई करने की सुन्नी वक्फ बोर्ड की अपील को किया था खारिज
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में फाइनल सुनवाई
2.
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राज्यसभा में रेणुका चौधरी की हंसी पर दिया रामायण बयान पर कांग्रेस संसद में हमलावर, की प्रधानमंत्री से माफी की मांग
रेणुका पर पीएम की टिप्पणी से कांग्रेस बिफरी
3.
मैंस्ट्रुअल हाइजिन पर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी बोलीं, सैनिटरी पैड पर 12 पर्सेंट जीएसटी जायज, सांसदों से कहेंगे, अपने क्षेत्र में पैड बनाने वाली मशीन लगाएं
‘सैनिटरी पैड पर 12 फीसदी GST सही’
4.
नोटबंदी के बाद बीएसपी की आमदनी में बंपर इजाफा,
266 फीसदी बढ़ गई सालाना आय, इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा,
बीएसपी की आमदनी में बंपर बढ़ोतरी
5.
मौत के 31 साल बाद कवयित्री महादेवी वर्मा को आया इलाहाबाद नगर निगम का नोटिस, कहा हाजिर होकर कराइए टैक्स जमा, यदि नहीं भरा टैक्स तो कुर्की का काम होगा शुरू
“मौत के 31 साल बाद महादेवी वर्मा हाजिर हों”
6.
लखनऊ में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए लगी अनोखी मशीन, कूड़ा डालने के बदले मिलेंगे पैसे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले
- हर कूड़े की होती है कीमत
लखनऊ में कूड़े से होगी कमाई
7.
अपराधियों के सफाए को लेकर यूपी पुलिस फुल एक्शन में, अब सीतापुर में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को किया ढेर, दूसरा अपराधी भागने में रहा कामयाब
सीतापुर एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
8.
सहारनपुर में तेंदुए के जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे डिप्टी रेंजर, शिवालिक जंगल से निकले तेंदुए ने काटा डिप्टी रेंजर का हाथ
सहारनपुर में तेंदुए का जानलेवा हमला
9.
मध्य प्रदेश के बडवानी में सरकारी दावे खोखले, मरीजों को डंडे पर बंधे कपड़े में डालकर अस्पताल पहुंचाने वाली ग्रामीणों की मजबूरी और बेबसी भरी तस्वीरों ने दुनिया को झकझोरा
एमपी में विकास के नाम पर ‘कंधों पर मरीज’
10.
विश्वकप जीतने वाली अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल गेंदबाज शिवा सिंह पहुंचे अपने घर मुरादाबाद, दिल्ली से मुरादाबाद जाते हुए रास्ते मे कई जगह हुआ स्वागत
इंडिया ब्लू टीम के गेंदबाज शिवा के घर जश्न