ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
पीएनबी के 11500 करोड़ के घोटाले को लेकर सरकार ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा दाहोद में पीएम के साथ था पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी
पीएनबी घोटाले को लेकर राजनीति शुरू
2
राम मंदिर विवाद में सुलह का फार्मूला देने वाले मौलाना सलमान नदवी पर 5000 करोड़ रुपये मांगने का आरोप, लखनऊ में नदवी के खिलाफ शिकायत दर्ज
मौलाना पर रामभक्ति के लिए डील का आरोप
3
कानपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा में चूक, सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर संग ली सेल्फी
कानपुर में राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक
4
विपक्ष पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला, कहा अपराधियों के खिलाफ नहीं थमेगा पुलिस मुठभेड़ों का सिलसिला
‘यूपी में जारी रहेगा मिशन एनकाउंटर’
5
युवाओं के लिए होगा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बजट, चार लाख नई नौकरियां देने की योजनाओं पर नजर, कल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा फोकस
युवाओं के लिए होगा योगी का बजट
6
बरेली में महिला बीजेपी नेता और समर्थकों ने की पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें, पुलिस में मामदा दर्ज
बरेली में महिला बीजेपी नेता की दबंगई
7
यूपी के अमरोहा से सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, 24 साल के शख्स ने बनाया कई महिलाओं को अपना शिकार, हाल ही में सात साल जेल की सजा काटकर बाहर आया था
अमरोहा में सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार
8
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत, ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा
दुर्घटना में वायुसेना के पायलटो की मौत
9
आईपीएल 11 के शेड्यूल का ऐलान, सात अप्रैल को पहले मैच में भिड़ेंगे सीएसके और मुंबई इंडियंस, पुराने समय पर ही खेले जाएंगे मैच
IPL 11 के पहले मैच में दिखेगा धोनी-धमाका
10
और, अमर उजाला टीवी पर देखिए ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की स्टारकास्ट के साथ EXCLUSIVE इंटरव्यू, एक्टर सनी सिंह ने खोले ‘संस्कारी’ आलोक नाथ के कई राज