ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
जम्मू कश्मीर में सुंजवान आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद कई घायल, जैश ए मोहम्मद ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों के रोहिंग्या होने की आशंका
घाटी में सेना शिविर पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद
2
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले चार दिवसीय यात्रा पर राहुल गांधी, येदुरप्पा ने राहुल पर हमला बोलते हुए उन्हें बताया ‘चुनावी हिंदू’
राहुल पर ‘चुनावी हिंदू’ होने का आरोप
3
भारतीय रेलवे से होगी 13 हजार कर्मचारियों की छुट्टी, लंबे वक्त से अनुचित तरीके से अनुपस्थित रहे कर्माचरियों को किया जा रहा है चिन्हित
रेलवे से 13 हजार कर्मचारियों की छुट्टी
4
यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े, अभी तक 10 लाख से ज्यादा बच्चे छोड़ चुके हैं परीक्षा, मैथ्स-साइंस के पेपर में बढ़ सकते हैं आंकड़े
10 लाख बच्चे यूपी बोर्ड परीक्षा से गायब
5
यूपी में 20 हजार से ज्यादा युवाओं के लिए खुशी की खबर, UPSSSC की 20 हजार से ज्यादा अटकी पदों पर भर्तियों का रास्ता साफ
20 हजार युवाओं की नौकरी का रास्ता साफ
6
तीन खाड़ी देशों के दौरे के पहले पड़ाव में फिलीस्तीन में नरेंद्र मोदी, UAE में मंदिर का शिलान्यास
मोदीमय होंगे खाड़ी देश!
7
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दो शातिर गाड़ी चोरों को किया गिरफ्तार, जय-वीरू नाम को चोरों ने एक साल में चुराई हैं 60 से ज्यादा गाड़ियां
दिल्ली में पकड़े गए ‘जय-वीरू’
8
राजस्थान में 11.48 करोड़ टन के सोने का भंडार मिलने का दावा, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने जताई बांसवाड़ा और उदयपुर जिलों में भंडार होने की आशंका
“राजस्थान में सोने का भंडार”
9
12 साल बाद एक छत के नीचे आए दोनों कोरियाई देश, शीतकालीन ओलंपिक खेलों में दोनों देशों के खिलाड़ी संयुक्त कोरिया का प्रतिनिधित्व करने वाले नीले और सफेद झंडे के साथ पहुंचे
एक झंडे के नीचे दोनों कोरियाई देश
10
दूसरे मैच में वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ की तूफानी पारी के बावजूद शाहिद अफ्रीदी की टीम ने दर्ज की जीत, स्विट्जरलैंड के सेंट मोर्टिज में जमी हुई झील पर खेली जा रही है आइस क्रिकेटतूफानी पारी के बावजूद वीरू हारे