ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
इंडियन मुजादिद्दीन का खूंखार 15 लाख का ईनामी आतंकी जुनैद दिल्ली से गिरफ्तार, 10 साल से पुलिस को थी तलाश, बम बनाने में है उस्ताद
दिल्ली में मोस्ट वान्टेड आतंकी जुनैद गिरफ्तार
2
असदुद्दीन औवेसी को सेना का करारा जवाब, लेफ्टिनेंट जनरल अनबू बोले हम शहीदों को धर्म से नहीं जोड़ते, इंडियन आर्मी सर्वधर्म स्थल
सेना का औवेसी को करारा जवाब
3
इलाहाबाद में छात्र को पीट पीटकर मारने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 9 फरवरी मामूली कहासुनी पर की कर दी गई छात्र की हत्या
इलाहाबाद में छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
4
योगी राज में विधायक और उनके बेटे की गुंडागर्दी, मथुरा में कार पर बैरियर गिरने पर टोल कर्मियों के साथ की मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद
मथुरा में विधायक की दंबगई
5
लखनऊ में नशे में धुत एसडीएम ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों के साथ की मारपीट, डॉक्टरों ने काम करने से किया इंकार
लखनऊ में एसडीएम की गुंडागर्दी
6
लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर बरसे पुलिस के डंडे, सीएम के समाजवादी पार्टी के नेताओं को आतंकवादी कहे जाने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
7
वेलेंटाइन्स डे पर लखनऊ समेंत देश के कई हिस्सों में विरोध, आगरा में प्रेमी जोड़ों को मारने की धमकी
वेलेंटाइन्स डे पर एक्टिव हुए ‘प्यार के दुश्मन’
8
देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी में 11500 करोड़ की धोखाधड़ी, फ्रॉड कर खरबों रुपये भेजे गए विदेश, 10 अधिकारी सस्पेंड, मशहूर ज्वेलरी डिजायनर नीरव मोदी भी फंसे
पीएनबी में 11500 करोड़ का घोटाला
9
रेल से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, तत्काल टिकट पर कुछ शर्तो के साथ अब मिलेगा सौ फीसदी रिफंड
तत्काल टिकट कैंसिलेशन पर पाइए 100 फीसदी रिफंड
10
वेलेंटाइन डे पर सलमान का फैन्स को तोहफा, दिखाई जीजा आयुष शर्मा की ‘लवरात्रि’ की पहली झलक,
‘लवरात्रि’ का पहला पोस्टर जारी