फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Tourist bus heading to Kashmir pelted with stones near Doraha bridge in Khanna

कश्मीर जा रही टूरिस्ट बस पर खन्ना के दोराहा पुल के पास पथराव

Mon, 19 Oct 2026 02:55 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:55 PM IST
Tourist bus heading to Kashmir pelted with stones near Doraha bridge in Khanna
दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट टूरिस्ट बस पर नेशनल हाईवे पर खन्ना से आगे दोराहा पुल के पास आधी रात को पथराव किया गया। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। अचानक हुए हमले से यात्रियों में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।  इसी बस पर एक रात पहले हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी में भी हमला हुआ था। लगातार दो रातों में बस को निशाना बनाए जाने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, बस दिल्ली से शाम करीब 4 बजे श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 11:15 बजे हेल्पलाइन 112 पर बस पर पथराव की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि दोराहा पुल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने बस पर पत्थर फेंके। एक पत्थर बस के अगले शीशे पर लगा, जबकि दूसरा इमरजेंसी विंडो से टकराया। इससे शीशे में दरार आ गई। बस के बाईं ओर, जहां यात्री बैठते हैं, भी पत्थर लगने की सूचना है। करनाल में भी हुआ था हमला पुलिस ने बताया कि 17 अक्तूबर को हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी में एक ढाबे पर पार्किंग को लेकर कुछ लोगों के साथ बस सवारों का विवाद हुआ था। उस दौरान दो लोगों ने बस की विंडस्क्रीन पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया था। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था। पुलिस को आशंका है कि खन्ना के दोराहा पुल के पास हुई ताजा घटना का संबंध निजी ट्रांसपोर्टरों की आपसी गुटबाजी, पुरानी रंजिश या पहले हमला करने वाले शरारती तत्वों से हो सकता है। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के लिए हरियाणा पुलिस के साथ भी तालमेल किया जा रहा है। एसपी ने बनाई डिजिटल और तकनीकी टीम खन्ना के एसपी राकेश यादव ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए डिजिटल और तकनीकी टीम का गठन किया गया है, जबकि डीएसपी खुद जांच की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस टीम ने बस को अपने क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने तक एस्कॉर्ट किया और आगे के थानों को भी सूचित किया, ताकि यात्रियों से भरी बस अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

त्योहारों के मद्देनजर महाराजा रिजेंसी में लगी एग्जीबिशन, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

16 Oct 2026

लुधियाना के गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर के बच्चों ने की शिक्षामंत्री हरजोत बैंस से मुलाकात

16 Oct 2026

लुधियाना में परविंदर हत्याकांड को लेकर शिअद का प्रदर्शन

15 Oct 2026

लुधियाना में पंजाब बंद के दौरान युवक को लगा करंट, हुई मौत

15 Oct 2026

लुधियाना: गलत दवा देने के आरोप पर मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़

15 Oct 2026
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड के विरोध में जगरांव में गूंजा जनाक्रोश, 16 वर्षीय लड़की ने सरकार को दिखाया आईना

15 Oct 2026

लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री कर कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन

15 Oct 2026
विज्ञापन

पंजाब बंद के नाम पर खन्ना में दुकानें बंद करवाई

15 Oct 2026

लुधियाना में पंजाब बंद के दौरान गिल चौक पर लगाया जाम

15 Oct 2026

लुधियाना सरकारी कॉलेज लड़कियां में लगा दशहरा मेला

15 Oct 2026

लुधियाना में भाजपा नेताओं ने झोटा की हत्या के विरोध में डीसी को सौंपने के लिए तैयार किया मांग पत्र

14 Oct 2026

विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और उनके 50 समर्थकों को पुलिस ने लिया हिरासत में, मानसा की ओर हो रहे थे रवाना

14 Oct 2026

लुधियाना: किसान की साढ़े 8 एकड़ जमीन की नीलामी का विरोध, गुरुद्वारा साहिब में जुटे किसान संगठन

13 Oct 2026

लुधियाना में नगर निगम हाउस की बैठक में हुई हाथापाई

12 Oct 2026

लुधियाना में खेड़ा वतन पंजाब दिया के तहत साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन

12 Oct 2026

लुधियाना के मॉडल टाउन में इमीग्रेशन दफ्तर के बाहर देर रात फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

12 Oct 2026

बारिश के बाद शेरपुर चौक पर सीवरेज का पानी सड़कों पर भरा, राहगीर परेशान

11 Oct 2026

बारिश से बचाव के लिए हावड़ा रोड दाना मंडी में तिरपाल से ढकी धान की फसल

11 Oct 2026

हलवारा में काली घटाओं ने घेरा आसमान, दिन में छाया रात जैसा अंधेरा; तेज बारिश की संभावना

11 Oct 2026

लुधियाना में AAP पार्षद के निधन पर नगर निगम हाउस की बैठक रद्द, पार्षदों ने रखा दो मिनट का मौन

10 Oct 2026

लुधियाना में निगम की हाउस मीटिंग के बाहर कांग्रेस ने पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

10 Oct 2026

लुधियाना में भाजपा ने निगम के डिप्टी मेयर पर लगाए आरोप

10 Oct 2026

लुधियाना में खेड़ा वतन पंजाब दियां के दौरान खिलाड़ियों ने साइकिलिंग में लिया हिस्सा

10 Oct 2026

लुधियाना में उद्योगपतियों का प्रदर्शन

08 Oct 2026

लुधियाना में आप का प्रदर्शन, बीजेपी ऑफिस का किया घेराव

07 Oct 2026

लुधियाना में बीजेपी का प्रदर्शन

07 Oct 2026

जगराओं की अनाज मंडी पहुंचे खाद्य आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक, पराली न जलाने की अपील

07 Oct 2026

राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लेने के विरोध में लुधियाना में कांग्रेस नेता केके बावा भूख हड़ताल पर बैठे

07 Oct 2026

लुधियाना में मेयर हाउस के बाहर धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

06 Oct 2026

एक्टर कशिश सलूजा पहुंचे शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक गांव, पंचायत ने किया सम्मानित

06 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed