{"_id":"590e12324f1c1b966b441994","slug":"dd-vs-mdd-vs-mum-delhi-loose-from-mumbai-by-146-runsum-delhi-loose-from-mumbai-by-146-runs","type":"video","status":"publish","title_hn":"DD VS MI: 146 रन से हारकर दिल्ली ने लिखा ये शर्मनाक इतिहास","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
DD VS MI: 146 रन से हारकर दिल्ली ने लिखा ये शर्मनाक इतिहास
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Sun, 07 May 2017 01:48 PM IST
Link Copied
पिछले दो मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली को सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने दिल्ली को 146 रन के अंतर से मात दी। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार है। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की पूरी टीम 13.4 ओवर में 66 रन पर ढेर हो गई। मुंबई के गेंदबाजों के सामने दिल्ली के बल्लेबाजों की एक नहीं चली। करुण नायर दिल्ली की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 21 रन बनाए। मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज हरभजन सिंह और कर्ण शर्मा रहे। भज्जी ने 22 रन देकर तो शर्मा ने 11 रन खर्च कर दिल्ली के तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा मलिंगा को 2 , बुमराह और मैक्लेघन को 1-1 विकेट हासिल हुआ। पिछले मैच में दिल्ली की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन और ऋषभ पंत आज खाता भी नहीं खोल सके। दिल्ली की पारी में शुरु से अंत तक विकेटों की पतझड़ लगी रही। लिंडल सिमंस को उनके शानदार अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।