{"_id":"6a74a0c49914bcdb5b02d8e7","slug":"anmol-kharb-crashes-out-of-korea-masters-tanvi-sharma-storms-into-quarter-finals-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया मास्टर्स: अनमोल खरब प्री-क्वार्टरफाइनल में हारीं, तन्वी शर्मा समेत तीन भारतीय क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
कोरिया मास्टर्स: अनमोल खरब प्री-क्वार्टरफाइनल में हारीं, तन्वी शर्मा समेत तीन भारतीय क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं
Thu, 06 Aug 2026 10:46 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:46 PM IST
सार
कोरिया मास्टर्स 2026 में भारत की अनमोल खरब प्री-क्वार्टरफाइनल में वियतनाम की वू थी ट्रांग से तीन गेम तक चले मुकाबले में हारकर बाहर हो गईं। वहीं, तन्वी शर्मा, अश्मिता चालिहा और रक्षिता रामराज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
अनमोल खरब
- फोटो : @Media_SAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब का कोरिया मास्टर्स 2026 का सफर महिला एकल प्री-क्वार्टरफाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया। वहीं, मौजूदा ताइपे ओपन चैंपियन तन्वी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। उनके अलावा अश्मिता चालिहा और रक्षिता रामराज ने भी अंतिम-8 में प्रवेश किया।
अनमोल की शानदार वापसी भी नहीं दिला सकी जीत
विश्व नंबर-45 अनमोल खरब को बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट के महिला एकल प्री-क्वार्टरफाइनल में वियतनाम की ओलंपियन वू थी ट्रांग के खिलाफ 23-21, 15-21, 21-18 से हार का सामना करना पड़ा। पहले गेम में अनमोल के पास चार गेम प्वाइंट थे, लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सकीं और ट्रांग ने गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक गेम में अनमोल एक समय 9-19 से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने लगातार आठ अंक जीतकर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। हालांकि उनकी यह वापसी जीत में नहीं बदल सकी और ट्रांग ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
तन्वी शर्मा ने जारी रखा शानदार फॉर्म
मौजूदा ताइपे ओपन चैंपियन तन्वी शर्मा ने भारतीय खिलाड़ी श्रियांशी वालिशेट्टी को 21-16, 17-21, 21-13 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। पहले गेम में पिछड़ने के बाद तन्वी ने शानदार वापसी की। दूसरे गेम में श्रियांशी ने मुकाबला बराबरी पर ला दिया, लेकिन निर्णायक गेम में तन्वी ने मध्यांतर के बाद पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और 57 मिनट में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अश्मिता और रक्षिता भी अंतिम-8 में
अश्मिता चालिहा ने दक्षिण कोरिया की किम मिन-जी को 21-17, 21-6 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। वहीं रक्षिता रामराज ने जापान की मनामी सुइज़ू को 22-20, 21-10 से हराकर अंतिम-8 का टिकट कटाया।
इशारानी और मानसी का अभियान समाप्त
भारत की पांचवीं वरीयता प्राप्त इशारानी बरुआ और मानसी सिंह का सफर प्री-क्वार्टरफाइनल में ही थम गया। इशारानी को दक्षिण कोरिया की किम मिन-सुन ने 17-21, 21-18, 21-19 से हराया, जबकि मानसी सिंह चीन की हान कियान्शी से 21-12, 14-21, 21-17 से हार गईं।