Hindi News
›
Video
›
Technology
›
Forget Jio and Airtel! Get 24GB of data and unlimited calling for just ₹1.
{"_id":"6abe156dc56125ccfb072165","slug":"forget-jio-and-airtel-get-24gb-of-data-and-unlimited-calling-for-just-1-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jio-Airtel छोड़िए! 1 रुपये में मिल रहा 24GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
Jio-Airtel छोड़िए! 1 रुपये में मिल रहा 24GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Shruti
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:40 PM IST
Link Copied
एक तरफ जहां देश की दिग्गज प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान महंगे करके ग्राहकों की जेब ढीली कर रही हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने बाजार में एक बार फिर तहलका मचा दिया है। इस बंपर ऑफर के तहत ग्राहकों को एक ऐसी कीमत पर अनलिमिटेड फायदे मिल रहे हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। Jio और Airtel जैसे प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए सरकारी कंपनी ने केवल 1 रुपये में नया SIM और ढेरों सुविधाएं देने का ऐलान किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए एक खास प्रमोशनल ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्टर में BSNL Freedom 2.0 ऑफर अनाउंस किया है। इस ऑफर की शुरुआत सिर्फ ₹1 से होती है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को फ्री SIM के साथ डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। हालांकि BSNL का ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए ही उपलब्ध है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...BSNL द्वारा शेयर किए गए ऑफर पोस्ट के मुताबिक ₹1 से शुरू होने वाले इस Freedom 2.0 ऑफर में आपको सबसे पहले तो Free SIM दिया जाएगा। साथ ही डेली 1GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी मिलने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।