Hindi News
›
Video
›
Utility
›
If you can't find an LPG gas cylinder, you can get a PNG connection installed at home. Learn how. New Cylinder
{"_id":"69b93cf89fad03dce700426d","slug":"if-you-can-t-find-an-lpg-gas-cylinder-you-can-get-a-png-connection-installed-at-home-learn-how-new-cylinder-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"LPG Gas Cylinder नहीं मिल रहा तो घर में लगवा सकते हैं PNG Connection, जानें कैसे | New Cylinder Rule","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Gas Cylinder नहीं मिल रहा तो घर में लगवा सकते हैं PNG Connection, जानें कैसे | New Cylinder Rule
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Shruti Updated Tue, 17 Mar 2026 05:07 PM IST
Link Copied
देश में अलग-अलग शहरों से गैस सिलिंडर की किल्लत की खबरें आ रही हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं और लोग एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर चिंता में है। देखने में आ रहा है कि लोग सुबह से ही गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइनों में लग रहे हैं हालांकि, उन लोगों को फिलहाल कोई दिक्कत देखने को नहीं मिल रही है जिनके घर में पीएनजी गैस कनेक्शन लगा है यानी गैस वाली पाइपलाइन लगी है। ऐसे में अगर आप भी इस पीएनजी गैस कनेक्शन को लगवाने की सोच रह हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे लगवा सकते हैं।
इसके लिए आपको गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ये चेक करना होता है कि आपके एरिया में पीएनजी गैस कनेक्शन की सप्लाई है या नहीं है, इसके लिए आपको पहले गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।
इसके बाद आपको यहां पर अपना राज्य, शहर आदि भरना है.
फिर आपको अपने शहर का पिन कोड नंबर भरना है.
अब अगर आपके एरिया में पीएनजी गैस कनेक्शन की सुविधा होगी, तो आपको यहां पर 'Available' का स्टेटस दिखेगा.
इसके बाद आपको यहां पर आवेदन करना होता है.
आपको अपनी जानकारी भरनी है जिसके बाद कंपनी की तरफ से टीम आकर आपके यहां सर्वे करती है.
फिर आपके घर के पास अगर पाइपलाइन है और सबकुछ सही रहता है, तो 2-4 हफ्ते में आपके यहां काम शुरू हो जाता है और लगभग 3 महीने के भीतर ये पूरा हो जाता है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।