Hindi News
›
Video
›
World
›
Violence in France, turmoil across Europe! People take to the streets as far away as Argentina
{"_id":"6adb662901dafaa9a30b94e2","slug":"violence-in-france-turmoil-across-europe-people-take-to-the-streets-as-far-away-as-argentina-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में हिंसा, यूरोप में बवाल! अर्जेंटीना तक सड़कों पर उतरे लोग, आखिर क्यों भड़का गुस्सा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस में हिंसा, यूरोप में बवाल! अर्जेंटीना तक सड़कों पर उतरे लोग, आखिर क्यों भड़का गुस्सा?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Suresh Kumar Shah
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:20 PM IST
Link Copied
पश्चिम के कई देशों में इस वक्त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ जगहों पर ये प्रदर्शन हिंसक भी हो चुके हैं। स्पेन से लेकर फ्रांस और बेल्जियम से लेकर अर्जेंटीना तक अलग-अलग मुद्दों को लेकर जनता सड़कों पर है। इनमें से अधिकतर देशों में प्रदर्शन के दौरान आगजनी और लूटपाट की घटनाएं भी देखने को मिली हैं।
जिन देशों में बीते कुछ वक्त में प्रदर्शन हुए हैं उनमें सबसे अहम नाम फ्रांस का है। जहां बीते करीब एक महीने से कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। इसके अलावा इटली, अल्बेनिया, बेल्जियम, पुर्तगाल, तुर्किये, अर्जेंटीना, पोलैंड, वेनेजुएला और सर्बिया में भी अलग-अलग मुद्दे पर प्रदर्शन हुआ है।
अब बात उन मुद्दों की जिनकी वजह से इन देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। फ्रांस की बात करें तो यहां जीवन-यापन की बढ़ती लागत, ईंधन/पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, घटती क्रय शक्ति, असमानता और स्कूलों में शिक्षकों की कमी, खस्ताहाल व्यवस्था और सार्वजनिक खर्च में कटौती के खिलाफ जगह-जगह हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।