फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: One person commits suicide in Kalighat Metro, rail traffic partially disrupted

West Bengal: कालीघाट मेट्रो में एक व्यक्ति ने की खुदकुशी, आंशिक रूप से रेल यातायात बाधित

Thu, 25 May 2023 02:09 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 25 May 2023 02:09 PM IST
सार

कालीघाट पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, व्यक्ति का शव पटरी से बरामद कर लिया गया है और हम उसे अस्पताल भेज रहे हैं। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है...

विज्ञापन
West Bengal: One person commits suicide in Kalighat Metro, rail traffic partially disrupted
East West Metro Services Kolkata - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के महानगर कोलकाता की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह कालीघाट मेट्रो स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन घुस रही थी, तब एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस कारण करीब एक घंटे से अधिक समय तक मेट्रो रेलवे यातायात बाधित रही। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

कालीघाट पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, व्यक्ति का शव पटरी से बरामद कर लिया गया है और हम उसे अस्पताल भेज रहे हैं। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। मेट्रो रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर हुई इस घटना के बाद मेट्रो सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहीं। अधिकारी ने कहा कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर फिर से शुरू हुईं।

विज्ञापन

मेट्रो रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया है कि घटना के बाद दक्षिणेश्वर से मैदान तक ही मेट्रो को चलाया गया। जबकि दूसरी ओर कवि सुभाष से टॉलीगंज तक मेट्रो चलाई गई। उन्होंने बताया कि सुबह 10:19 पर उस व्यक्ति ने मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। जब तक उसे निकाल पाते उनकी मौत हो गई। मेट्रो रेलवे ने मृतक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। इस कारण करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रही। इससे दफ्तर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर लगभग 11.20 बजे से भी मेट्रो सेवा सुचारू रूप से शुरू हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed