{"_id":"6991a0ca42a763b0dd077bc3","slug":"two-youths-died-in-a-road-accident-in-sant-kabir-nagar-late-saturday-night-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: बेकाबू बाइक बांध से नीचे गिरी, दो की मौत- शनिवार देर रात हुआ हादसा","category":{"title":"Cricket Statistics","title_hn":"क्रिकेट आंकडे","slug":"cricket-stats"}}
Sant Kabir Nagar: बेकाबू बाइक बांध से नीचे गिरी, दो की मौत- शनिवार देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 15 Feb 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के पास एक बाइक बेकाबू होकर बांध से नीचे चली गई। इसमें बाइक पर सवार रामकेश उर्फ छोटू यादव पुत्र मोहरत यादव (25) बढ़या ठाठर, टोला मधईपुर तथा सोहन उर्फ गोलू पुत्र गोपाल कनौजिया (22) बरूईपुर, मेंहदावल को गंभीर चोटें आईं। इनको एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया।
Trending Videos
यहां डॉक्टर ने रामकेश को मृत घोषित कर दिया। सोहन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान सोहन की भी मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन