सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   14 killed in violent clashes between two groups in Khyber Pakhtunkhwa, several armed groups are active in the

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में 14 की मौत, इलाके में सक्रिय हैं कई सशस्त्र समूह

पीटीआई, पेशावर Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 20 May 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो गुटों मेंं हिंसक झड़प हुई। इसमें 14 आतंकवादी मारे गए है। वहीं, इलाके में कई  सशस्त्र समूह सक्रिय हैं। 

14 killed in violent clashes between two groups in Khyber Pakhtunkhwa, several armed groups are active in the
पाकिस्तान सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र समूहों के बीच झड़प हुई। इसमेंं कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए। वहीं, कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। 

Trending Videos

यह भी पढ़ें-  China: ट्रंप के दौरे के बाद बीजिंग में शी-पुतिन की अहम बैठक, ईरान से लेकर यूक्रेन युद्ध तक कई मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

कई अभियान चलाए गए हैं
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, अफगानिस्तान की सीमा से लगे मध्य कुर्रम जिले के मनातो कामरान किले इलाके में आतंकवादी कमांडरों काजिम और मुमताज इम्ती के नेतृत्व वाले समूहों के बीच झड़पें हुईं। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान कमांडर मुमताज इम्ती शहीद हो गए। झड़प के बाद, स्थानीय लोगों ने शवों को उसी इलाके में दफना दिया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कई आतंकवादी गुटों की मौजूदगी की खबरों के बीच मध्य कुर्रम में कई अभियान चलाए गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  PM मोदी से मेलोनी की मुलाकात: साथ में डिनर से लेकर कोलोसियम दर्शन, इटली में पीएम के दौरे की खास तस्वीरें

आतंकवादी प्रशिक्षण ठिकानों को किया नष्ट
उन्होंने आगे बताया कि इन अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों और ठिकानों को नष्ट कर दिया और सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मध्य कुर्रम के मनातो कामरान किले इलाके में कई सशस्त्र समूह सक्रिय होने की आशंका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed