{"_id":"6a0d9c4fb9954c1ac704331b","slug":"india-italy-relations-pm-modi-giorgia-meloni-joint-statement-revitalisation-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का इटली दौरा: PM बोले- प्रधानमंत्री मेलोनी से बार-बार मुलाकात भारत-इटली सहयोग का प्रतीक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीएम मोदी का इटली दौरा: PM बोले- प्रधानमंत्री मेलोनी से बार-बार मुलाकात भारत-इटली सहयोग का प्रतीक
एएनआई, रोम।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 20 May 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार
पीएम मोदी का इटली दौरा दोनों देशों के संबंधों को अब तक के सबसे ऊंचे शिखर पर ले गई है। 2029 तक 20 बिलियन यूरो व्यापार के लक्ष्य और सुरक्षा से लेकर नवाचार के साझा रोडमैप के साथ, यह विशेष रणनीतिक साझेदारी आने वाले समय में वैश्विक राजनीति और व्यापार की नई दिशा तय करेगी। पीएम मोदी और मेलोनी ने क्या-क्या कहा? खबर में जानिए...
प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात
- फोटो : X (@narendramodi)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत और इटली ने अपने द्विपक्षीय संबंधों में एक नए स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली की पहली द्विपक्षीय यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने रिश्तों को सर्वोच्च स्तर पर ले जाते हुए 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' में अपग्रेड कर दिया है। रोम में आयोजित इस ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के दौरान इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। मेलोनी ने कहा कि वर्ष 2000 के बाद, यानी पूरे 26 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय इटली यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच की दूरी को मिटाकर रिश्तों को एक नई ऊर्जा देगी।
20 बिलियन यूरो व्यापार का महत्वाकांक्षी लक्ष्य
द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा प्रेस वक्तव्य में प्रधानमंत्री मेलोनी ने आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य वर्तमान 14 बिलियन यूरो (करीब 1,569.3 अरब रुपये) के द्विपक्षीय व्यापार को साल 2029 तक बढ़ाकर 20 बिलियन यूरो यानी करीब 2,241.85 अरब रुपये तक पहुंचाना है। यह एक बेहद महत्वाकांक्षी लक्ष्य है, जिसे भारत और यूरोपीय संघ के बीच हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौते की मदद से हासिल किया जाएगा। मेलोनी ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के आर्थिक और उत्पादक तंत्र एक-दूसरे के पूरक हैं। वर्तमान में भारत के विकास में 400 से अधिक इतालवी कंपनियां सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। इसके साथ ही, नई दिल्ली में 'इनोवेट इंडिया इनिशिएटिव' के तहत एक विशेष केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जो दोनों देशों के स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालयों, उद्यमों और अनुसंधान संस्थानों के बीच आपसी सहयोग और प्रतिभाओं को बढ़ावा देगा।
यह भी पढ़ें: भूख से लेकर भयावहता तक: अफगानिस्तान में बदहाली चरम पर, लोग जीवित रहने के लिए बेच रहे अपने बच्चें
विज्ञापन
डिजाइन, डेवलप और वैश्विक डिलीवरी का नया मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साझेदारी को वैश्विक कल्याण से जोड़ते हुए एक नया और प्रभावशाली विजन पेश किया। पीएम मोदी ने कहा, 'इटली दुनिया भर में अपने बेजोड़ डिजाइन और सटीकता के लिए प्रसिद्ध है। दूसरी तरफ, भारत की पहचान बड़े पैमाने, असीमित प्रतिभा और किफायती नवाचार के पावरहाउस के रूप में है। इसलिए, अब हम डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया एंड इटली, एंड डिलीवर फॉर द वर्ल्ड' के साझा सिद्धांत पर आगे बढ़ेंगे।' पीएम मोदी ने घोषणा की कि 'भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029' इस साझेदारी को एक व्यावहारिक, समयबद्ध और भविष्योन्मुखी ढांचा प्रदान करेगी।
आपसी विश्वास और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा
दोनों वैश्विक नेताओं ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुई अपनी सात मुलाकातों के बारे में भी बताया है। प्रधानमंत्री मेलोनी ने पीएम मोदी के विजन, व्यावहारिक दृष्टिकोण और उनके नागरिकों के बीच उनकी मजबूत लोकप्रियता की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी यह ईमानदारी भरी दोस्ती आपसी सम्मान और भरोसे पर टिकी है। इसके अतिरिक्त, वैश्विक सुरक्षा के मोर्चे पर इतालवी प्रधानमंत्री ने रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जहाजों की मुक्त आवाजाही की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया।

Trending Videos