फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   5.5 magnitude earthquake hits Peru's Andes region, killing at least 5 people

Peru Earthquake: दोहरे भूकंप से पेरू में भारी तबाही, अब तक छह लोगों की गई जान; 300 से ज्यादा लोग हुए बेघर

Sun, 19 Jul 2026 08:16 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, लीमा।
पीटीआई, लीमा। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 19 Jul 2026 08:16 PM IST
सार

पेरू के जुनिन क्षेत्र में शनिवार रात आए दो भूकंपों में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हुए हैं। कई मकान, चर्च और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि करीब 300 लोग बेघर हो गए। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
5.5 magnitude earthquake hits Peru's Andes region, killing at least 5 people
भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आए दो भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। अधिकारियों के मुताबिक, इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई इमारतें ढह गईं और करीब 300 लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

विज्ञापन


पहाड़ी इलाके में आए दो भूकंप
पेरू के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार रात जुनिन क्षेत्र के चुपाका प्रांत में पहला भूकंप 5.1 तीव्रता का आया। इसके कुछ समय बाद 3.7 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने पहले भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई। उसका केंद्र हुआंकायो प्रांत के सिकाया शहर के पास था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- US से क्यों नहीं डरता ईरान?: अराघची ने सुनाया किस्सा, जब विटकॉफ से पूछा था- कभी मौत के खौफ के बीच की है बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मकान और चर्च क्षतिग्रस्त
पेरू के राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संस्थान ने बताया कि भूकंप से कई मकान ढह गए या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय चर्च और कॉन्वेंट को भी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 48 घर पूरी तरह नष्ट हो गए, जबकि 18 अन्य घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 300 लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें अस्थायी शिविरों में टेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। इसलिए बचाव दल, दमकल कर्मी और अन्य आपातकालीन टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय नागरिक सुरक्षा प्रमुख लुइस वास्केज ने कहा कि इस पहाड़ी इलाके में अधिकतर घर मिट्टी और कच्ची ईंट (एडोबी) से बने हैं। यही वजह है कि भूकंप से नुकसान ज्यादा हुआ।


पीड़ितों ने सुनाई आपबीती
सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक चोंगो बाजो में लोग अपने टूटे हुए घरों के बाहर कंबल ओढ़कर रात बिताने को मजबूर हुए। कई पालतू जानवर भी मलबे में दब गए। पीड़ित हर्मेनेगिल्डा गुआमालातो ने स्थानीय रेडियो से कहा, 'मेरा घर पूरी तरह टूट गया है। अब मैं अपने तीन बच्चों के साथ पड़ोसी इलाके में रहने की जगह तलाश रही हूं'।

यह भी पढ़ें- West Asia Crisis: रूस प्रतिबंध विधेयक में ईरान को शामिल करना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, भारत पर क्या पड़ेगा असर?

भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है पेरू
पेरू प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है। यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित इलाकों में से एक माना जाता है और दुनिया की लगभग 85 प्रतिशत भूकंपीय गतिविधियां इसी क्षेत्र में होती हैं। साल 2007 में भी पेरू के पिस्को क्षेत्र में 7.9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसमें करीब 600 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed