Israel: ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया के पूर्व PM बोरिस और मॉरिसन पहुंचे इस्राइल, कहा- कठिन समय में आपके साथ खड़े हैं
हमास-इस्राइल युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री इस्राइल के तेल अवीव पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा, यहूदी समुदाय के साथ एकजुटता के लिए इस्राइल आने के लिए अवसर मिला। इस अवसर के लिए मैं आभारी हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल यात्रा के दौरान, जॉनसन और मॉरिसन इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों से मिलेंगे। साथ ही द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने ता दक्षिणी गाजा सीमा के इलाकों का भी दौरा करेंगे, जो सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले से तबाह हो गए है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र में पूर्व इस्राइली राजदूत डैनी डैनन ने बोरिस जॉनसन और स्कॉट मॉरिसन की यात्रा की मेजबानी की है। उन्होंने कहा, दोनों इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के सैनिकों और इस्राइल के दक्षिणी समुदायों से मुलाकात करेंगे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने साझा किया कि, आज सुबह इस्राइल के बेन गुरियन एयर पोर्ट पर मुझे मेरे दोस्त बोरिस जॉनसन और स्कॉट मॉरिसन मिलें। दोनों इस्राइल के सच्चे दोस्त हैं। हम इस्राइल के दक्षिणी समुदायों और सैनिक जवानों से मुलाकात करेंगे। इस्राइळ के सभी नागरिकों की ओर से मैं आपके दृढ़ समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देता हूं।
Early this morning, at Israel's Ben Gurion Airport, I received my friends Boris Johnson, the former Prime Minister of Great Britain and Scott Morrison, the former Prime Minister of Australia - both true friends of Israel.
During the day we will visit Israel's Southern communities… pic.twitter.com/kGgHsCp2yz — Danny Danon 🇮🇱 דני דנון (@dannydanon) November 5, 2023
इस्राइल दौरे पर पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा, इस्राइल के लोगों और यहूदी समुदाय के साथ एकजुटता के प्रदर्शन के रूप में इस्राइल आने के लिए अवसर मिला। इस अवसर के लिए मैं आभारी हूं। साथ ही उन्होंने ग्राउण्ड जीरो पर क्या है स्थिति इस पर भी बात की। इससे पहले 19 अक्तूबर को ऋषि सुनक युद्धग्रस्त देश के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए तेल अवीव पहुंचे थे। इस्राइल में उतरने के बाद, सुनक ने पोस्ट किया था कि मैं इस्राइल में हूं, एक राष्ट्र शोक में है। मैं आपके साथ शोक मनाता हूं और आतंकवाद जैसी बुराई के खिलाफ आपके साथ खड़ा हूं।