फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Italy museum Theft US AI Boss fires employee on delays Russia Ukraine China PAK Bangladesh news

World: इटली के सिसिली संग्रहालय से करोड़ों की कलाकृतियां चोरी; US में AI बॉस ने कर्मी को निकाला, पहला मामला

Mon, 17 Aug 2026 02:01 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 17 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
World Updates Italy museum Theft US AI Boss fires employee on delays Russia Ukraine China PAK Bangladesh news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

इटली के सिसिली स्थित मेसीना शहर के संग्रहालय से प्रसिद्ध चित्रकार एंटोनेलो दा मेसीना की करोड़ों रुपये मूल्य की चार अनमोल कलाकृतियां चोरी हो गईं। कला विशेषज्ञ अल्बर्टो फिज ने चोरी हुई इन कलाकृतियों की अनुमानित कीमत सात करोड़ से आठ करोड़ यूरो के बीच आंकी है। यह चोरी शनिवार शाम करीब दस बजे उस समय हुई जब शहर में पारंपरिक अजम्पशन की छुट्टियों का जश्न मनाया जा रहा था। चोरों ने संग्रहालय की सुरक्षा और अलार्म प्रणालियों को चकमा देते हुए 1473 की प्रसिद्ध सैन ग्रेगोरियो पॉलीपाइच के पांच में से तीन पैनल और पिएटा में वर्जिन मैरी और ईसा मसीह को दर्शाने वाले पैनल को चुरा लिया। चोरों ने फ्रेम से सभी पांच पैनल निकाले थे, लेकिन भागते समय दो पैनल एक दीवार के पीछे छोड़ गए। मेसीना के शीर्ष संस्कृति अधिकारी एंजो कारूसो ने इस चोरी को आपदा करार दिया। जांच एजेंसियां कलाकृतियों की तलाश में जुट गई हैं।

विज्ञापन


अमेरिका में पहली बार: एआई बॉस ने अपने कर्मचारी को नौकरी से निकाला
कैलिफोर्निया के सान फ्रांसिस्को में एक प्रयोगात्मक स्टोर एंडोन मार्केट में एआई बॉस ने पहली बार किसी कर्मचारी को नौकरी से निकालने की सिफारिश की है। एंडोन लैब्स के इस स्टोर में एआई को वास्तविक कारोबार चलाने और इंसानों/कर्मचारियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। एंडोन लैब्स ने बताया कि उसकी एआई मैनेजर लूना ने पाया कि संबंधित कर्मचारी 23 में से 17 शिफ्ट में ऑफिस देर से पहुंचा था। इंसानी स्टाफ ने उसकी सलाह की समीक्षा की और आखिरकार उसे बर्खास्त कर दिया गया। एंडोन लैब्स ने स्पष्ट किया कि यह फैसला पूरी तरह से लूना ने खुद नहीं लिया था बल्कि इंसानों के याद दिलाने पर लिया। दरअसल, एआई ने कुछ महीने पहले ही अटेंडेंस पॉलिसी बनाई थी लेकिन बाद में वह उसे भूल गया। नतीजन, कर्मचारी महीनों तक देर से आता रहा और उसे नौकरी से नहीं निकाला गया।
विज्ञापन


भूल चुका था मशीन, फिर कैसे हुई कार्रवाई?
जब इंसानी शोधकर्ताओं ने लूना को उसके बनाए गए नियमों की याद दिलाई और कर्मचारी के प्रदर्शन का आकलन करने को कहा, तब एआई ने अपनी मेमोरी खंगाली और कर्मचारी को बर्खास्त करने की सिफारिश की। इस घटना ने यह चर्चा छेड़ दी है कि जब इंसानों को मैनेज करने की कमान पूरी तरह किसी एआई एजेंट के हाथ में होती है, तो कार्यस्थल पर किस तरह की चुनौतियां सामने आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed