फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   yemen houthis 181 military operations marib missile attack

यमन में हूतियों पर टूटा कहर: 24 घंटे में 181 सैन्य ऑपरेशन; मिसाइलों और ड्रोन से सात प्रांतों में हमला

Sun, 16 Aug 2026 10:33 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, सना।
आईएएनएस, सना। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 16 Aug 2026 10:33 PM IST
सार

यमन में सरकार और हूतियों के बीच संघर्ष फिर खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। सरकार ने 24 घंटे में 181 सैन्य ऑपरेशन का दावा किया है। वहीं हूतियों ने मारिब पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागने की बात सामने आई है। सऊदी अरब से जुड़ते हमलों ने क्षेत्रीय तनाव को भी बढ़ा दिया है।
 

विज्ञापन
yemen houthis 181 military operations marib missile attack
हूतियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यमन में सरकार और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। यमनी सेना ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटे में हूती नियंत्रण वाले इलाकों में 181 सैन्य ऑपरेशन किए। यह कार्रवाई दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव और हिंसा का संकेत है।
विज्ञापन


यमनी सरकार के सैन्य प्रवक्ता माजिद अल-नुजैली ने रविवार को एक्स पर जारी बयान में कहा कि इन अभियानों में ड्रोन, तोप और रॉकेट लॉन्चरों का इस्तेमाल किया गया। हूती ठिकानों, हथियारों के गोदामों, सैन्य वाहनों और कथित तौर पर हमलों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अन्य सुविधाओं को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


कितने हूती मारे गए या घायल हुए?
अल-नुजैली के मुताबिक, इन सैन्य अभियानों में हूती समूह के दर्जनों सदस्य मारे गए या घायल हुए। सात प्रांतों में सैन्य उपकरण भी नष्ट किए गए। हालांकि, उन्होंने मृतकों और घायलों की सटीक संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई हाल के दिनों में हूतियों की ओर से सरकारी बलों, नागरिक ढांचे, आर्थिक प्रतिष्ठानों और बंदरगाहों पर किए गए हमलों के जवाब में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हूतियों ने भी किया पलटवार?
इस बीच हूती समूह ने शनिवार शाम सरकार के नियंत्रण वाले मारिब शहर पर हमला करने का दावा किया। यह शहर तेल समृद्ध मारिब प्रांत में स्थित है। सरकार समर्थक मीडिया के मुताबिक, हूतियों ने शहर के रिहायशी इलाकों की ओर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। तत्काल यह जानकारी नहीं मिल सकी कि हमले में कितने लोग हताहत हुए या कितना नुकसान हुआ। मारिब स्थित सरकारी सबा टीवी ने मिसाइल हमले की जानकारी दी। शिन्हुआ से बातचीत में स्थानीय निवासियों ने भी बताया कि हमले के समय शहर में कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई।

यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल संबंध: काठमांडू पहुंचे थल सेना प्रमुख धीरज सेठ; सोमवार को मिलेगा नेपाली सेना के जनरल का मानद पद


सऊदी अरब तक क्यों बढ़ रहा है संघर्ष?
हूतियों ने हाल के हफ्तों में यमन के सरकार नियंत्रित इलाकों और पड़ोसी सऊदी अरब में मिसाइल और ड्रोन हमले तेज किए हैं। सऊदी अरब यमनी सरकार का प्रमुख समर्थक है। हूती समूह ने 20 जुलाई को सऊदी जहाजों के लिए समुद्री प्रतिबंध की घोषणा की थी। इसके बाद उसने लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों और सऊदी अरब के भीतर ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले करने का दावा किया है।

यमन में संघर्ष की शुरुआत कैसे हुई?
यमन में संघर्ष 2014 के अंत से जारी है। उस समय हूतियों ने उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इसमें राजधानी सना भी शामिल थी। इसके बाद यमनी सरकार के समर्थन में 2015 में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने हस्तक्षेप किया। तब से देश लंबे समय से जारी संघर्ष में फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed