{"_id":"6a81ef5f00313b6f7e0afecf","slug":"romanch-mahajan-family-new-york-lawsuit-1002-crore-compensation-central-park-horse-carriage-accident-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क: घोड़ा-गाड़ी हादसे में हुई थी भारतीय किशोर की मौत, परिवार ने की 1002 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूयॉर्क: घोड़ा-गाड़ी हादसे में हुई थी भारतीय किशोर की मौत, परिवार ने की 1002 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग
Sun, 16 Aug 2026 10:42 PM IST
Devesh Tripathi
आईएएनएस, न्यूयॉर्क
आईएएनएस, न्यूयॉर्क
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:42 PM IST
सार
न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में घोड़ा-गाड़ी हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय किशोर रोमांच महाजन के परिवार ने शहर प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार ने हादसे के लिए प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए 1002 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। दायर नोटिस में सेंट्रल पार्क में बिजली के रिसाव को घोड़े के बेकाबू होने की संभावित वजह बताया गया है।
विज्ञापन
परिवार ने लगाए लापरवाही के आरोप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में जून 2025 में घोड़ा-गाड़ी हादसे में मारे गए भारतीय किशोर रोमांच महाजन के परिवार ने न्यूयॉर्क शहर प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। परिवार ने शहर की सरकार से 1002 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। परिवार ने पिछले सप्ताह शहर प्रशासन के समक्ष दायर नोटिस में दावा किया कि सेंट्रल पार्क में बिजली का रिसाव होने से घोड़ा डर गया था। परिवार ने आरोप लगाया कि यह शहर प्रशासन की लापरवाही का नतीजा था।
रोमांच का परिवार हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने की खुशी में छुट्टियां मनाने न्यूयॉर्क गया था। 17 जून को परिवार घोड़ा-गाड़ी की सवारी कर रहा था। जब गाड़ी का चालक तस्वीर लेने के लिए नीचे उतरा, तभी घोड़ा अचानक बेकाबू होकर दौड़ पड़ा। इस दौरान रोमांच की मां प्रिया गाड़ी से गिर गईं। रोमांच उन्हें बचाने के लिए उनके पीछे कूद पड़ा, लेकिन उसका सिर जमीन से टकरा गया। चोट के कारण उसकी मौत हो गई।
परिवार ने हादसे के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?
परिवार ने शहर प्रशासन और उसके चार विभागों के खिलाफ नोटिस दायर किए हैं। यह अदालत में मुकदमा दायर करने की दिशा में पहला कदम है। परिवार का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। परिवार ने दावा किया कि बिजली के रिसाव सहित कई अन्य कारणों ने घोड़े को बेकाबू होने के लिए प्रेरित किया, घटना को जन्म दिया, इसमें योगदान दिया और/या यह एक महत्वपूर्ण कारण रहा।
विज्ञापन
बिजली के वोल्टेज से जुड़े इस दावे को ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने भी उठाया था। घोड़ा-गाड़ी चालक एर्टन गोकदेपे इसी यूनियन से जुड़े थे। चालक के बचाव में यूनियन की स्थानीय इकाई के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर केम्प ने पिछले महीने कहा था, "शहर के बिजली ग्रिड की खामियों के कारण पैदा हुए अप्रत्याशित खतरे के लिए ब्लू-कॉलर घोड़ा-गाड़ी चालकों को सजा नहीं दी जानी चाहिए।"
न्यूयॉर्क में क्यों पेश होगा ‘रोमांच महाजन बिल’?
18 वर्षीय रोमांच पठानकोट का रहने वाला था। उसने हाल ही में एंजेल्स पब्लिक स्कूल से 12वीं कक्षा पूरी की थी और कॉलेज जाने की तैयारी कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया। उसकी मौत के बाद न्यूयॉर्क में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय घोड़ा-गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने की मुहिम को गति मिली। रोमांच की याद में प्रस्तावित विधेयक का नाम ‘रोमांच महाजन बिल’ रखा गया है। नगर परिषद में इस विधेयक पर जल्द मतदान होने की उम्मीद है। इसके समर्थकों का कहना है कि प्रस्ताव को पारित कराने के लिए बहुमत का समर्थन हासिल है।
पिता ने की क्या अपील?
रोमांच के पिता दीपक महाजन ने पिछले महीने वीडियो लिंक के जरिए नगर परिषद से भावुक अपील करते हुए घोड़ा-गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था, "एक युवा लड़का सपनों से भरा अमेरिका आया था और हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया।"
उन्होंने कहा, "यह कोई अप्रत्याशित हादसा नहीं था। यह सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और लोगों की सुरक्षा करने में व्यवस्था की विफलता थी। हमारे शहर, आपके शहर में आने वाले लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रखने वाले हर व्यक्ति को जवाब देना चाहिए। सभी ने माना है कि चालक को उस गाड़ी को छोड़कर नहीं जाना चाहिए था।"