सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Artemis-2 World of the Moon Revealed in the Light of a Solar Eclipse News In Hindi

आर्टेमिस-2: सूर्य ग्रहण के प्रकाश में खुला चंद्रमा का संसार, अर्थसेट की झलक ने पृथ्वी के बदलते रूप को दिखाया

अमर उजाला नेटवर्क Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
सार

आर्टेमिस 2 के अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष से दुर्लभ सूर्य ग्रहण का अद्भुत दृश्य देखा, जब चंद्रमा ने सूर्य को ढक लिया और उसकी चमकती कोरोना नजर आई। चंद्रमा के ‘टर्मिनेटर’ क्षेत्र में बदलती रोशनी ने गड्ढों और पहाड़ों के रूप को हर पल बदलते दिखाया। साथ ही पृथ्वी की झलक ने वैज्ञानिकों को नई समझ और अनोखा दृष्टिकोण दिया।

Artemis-2 World of the Moon Revealed in the Light of a Solar Eclipse News In Hindi
चांद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अंतरिक्ष की नीरवता में जब चंद्रमा ने सूर्य को ढक लिया और उसकी धुंधली चमकती कोरोना यानी सूर्य की बाहरी फैलावदार परत अंतरिक्ष में फैल गई, तब आर्टेमिस-2 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक ऐसा दृश्य देखा जिसे शब्दों में बांधना मुश्किल है। इसी अद्भुत क्षण के साथ चंद्रमा के टर्मिनेटर यानी उजाले और अंधेरे के बीच की बदलती रेखा ने सतह के रहस्यों को जीवंत कर दिया। इस ऐतिहासिक यात्रा में जहां एक ओर इन दुर्लभ खगोलीय घटनाओं ने वैज्ञानिकों को नई समझ दी, वहीं अर्थसेट की झलक ने अंतरिक्ष से पृथ्वी के बदलते रूप को भी एक नई दृष्टि से दिखाया।

Trending Videos


नासा के अनुसार मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण का अवलोकन किया, जिसमें चंद्रमा के पीछे से सूर्य की बाहरी परत कोरोना चमकती दिखाई दी। अंतरिक्ष से देखा गया यह दृश्य अत्यंत असाधारण था। आर्टेमिस-2 के 4 अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा का वह दूरस्थ हिस्सा देखा जो पृथ्वी से कभी नहीं दिखता। यहां इंटीग्रिटी अंतरिक्ष यान से चारों ओर 6 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्र सतह के गड्ढे और पहाड़ों ने हर क्षण बदले अपने रूप
‘टर्मिनेटर’ चंद्रमा के उजाले और अंधेरे हिस्सों को अलग करने वाली रेखा ने वैज्ञानिकों का विशेष ध्यान खींचा। इस क्षेत्र में सूर्य की बदलती रोशनी के कारण चंद्र सतह के गड्ढे और पहाड़ हर क्षण अपना रूप बदलते दिखाई देते हैं।

रिकॉर्ड दूरी और नई ऐतिहासिक उपलब्धियां
इस मिशन ने मानव अंतरिक्ष यात्रा का नया रिकॉर्ड बनाया। इंटीग्रिटी पृथ्वी से 2,52,756 मील दूर पहुंचा जो 1970 के अपोलो-13 मिशन के रिकॉर्ड से अधिक है। अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

अपोलो-मिशन के पायलट लोवेल के संदेश से शुरुआत
मिशन की शुरुआत एक भावनात्मक क्षण से हुई, जब अंतरिक्ष यात्रियों को अपोलो-8 मिशन के पायलट जिम लोवेल का पूर्व-रिकॉर्डेड संदेश सुनाया गया। 1968 में चंद्रमा की पहली मानव उड़ान का हिस्सा रहे लोवेल ने कहा, मेरे पुराने इलाके में आपका स्वागत है, इस दृश्य का आनंद लेना मत भूलिए। आर्टेमिस-2 मिशन ने यह साबित कर दिया है कि अंतरिक्ष अब केवल दूर से देखने की चीज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed