सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Attack in Afghanistan Updates Pak Airstrikes Kabul Army Target Hit Taliban says Civilians killed Who Said What

Attack In Afghanistan: काबुल के अस्पताल पर हमले के बाद बोला तालिबान, वार्ता का समय बीता, अब PAK से बदला लेंगे

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Tue, 17 Mar 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Attack In Afghanistan: अफगानिस्तान के काबुल में पाकिस्तानी सेना ने लड़ाकू विमानों से ताबड़तोड़ हमले किए हैं। पाकिस्तान का दावा है कि कार्रवाई के दौरान केवल सैन्य ठिकानों पर निशाना बनाया गया है। हालांकि, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कहा है कि बेगुनाह नागरिकों पर हमले किए गए हैं। हमले में 600 से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका है। इस खबर में पढ़ें दोनों देशों के टकराव से जुड़े तमाम अपडेट्स

Attack in Afghanistan Updates Pak Airstrikes Kabul Army Target Hit Taliban says Civilians killed Who Said What
अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले - फोटो : एक्स@राशिद खान / एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

काबुल में पाकिस्तान की सेना ने लड़ाकू विमानों से हमले किए हैं। पाकिस्तान का दावा है कि केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस बमबारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 400 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि पाकिस्तान ने इस कार्रवाई के दौरान बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एयरस्ट्राइक अस्पताल पर की गई, जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।

Trending Videos


तालिबान की दो-टूक- वार्ता का समय बीता, अब PAK से बदला लेंगे
काबुल में एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही। उन्होंने कहा, बातचीत और कूटनीति का समय अब खत्म हो चुका है; हम पाकिस्तान से बदला लेंगे। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद का बयान टोलो न्यूज पर प्रसारित हुआ। इसके मुताबिक उन्होंने कहा, काबुल में कुछ ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना के हमलों के बाद, इस्लामाबाद के साथ कूटनीति और बातचीत का समय अब समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि बातचीत का रास्ता अपनाने के बजाय, अब तालिबान बदला लेने का इरादा रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काबुल में एयरस्ट्राइक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-

पाकिस्तान अपनी कौन सी कार्रवाई पर घिरा?
गौरतलब है कि अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार तड़के पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक बयान दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। 400 से अधिक लोग मारे गए, जबकि लगभग 250 लोग घायल हुए हैं। फितरत ने कहा कि बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed