{"_id":"6ad5f70dca3be432d80a2f72","slug":"australian-independent-mp-helen-haines-injured-in-car-crash-victoria-knife-recover-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया: सांसद हेलेन हेन्स को कार्यालय के बाहर कार से मारी टक्कर, चाकू भी बरामद; पुलिस ने क्या बताया?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया: सांसद हेलेन हेन्स को कार्यालय के बाहर कार से मारी टक्कर, चाकू भी बरामद; पुलिस ने क्या बताया?
Mon, 19 Oct 2026 04:25 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
पीटीआई, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
Published by: अमन मौर्या
Updated Mon, 19 Oct 2026 04:25 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में स्वतंत्र सांसद हेलेन हेन्स को उनके कार्यालय के बाहर एक एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया की एक स्वतंत्र सांसद कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक कार ने सांसद को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस को शक है कि यह टक्कर जानबूझकर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के बयान के अनुसार, विक्टोरिया राज्य के वांगराटा शहर में अपने चुनावी क्षेत्र के कार्यालय के बाहर, 65 वर्षीय हेलेन हेन्स को एक टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी ने टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव: सऊदी पर हूती हमलों के बाद अमेरिका अलर्ट, अपने नागरिकों के लिए जारी की नई एडवाइजरी
गोपनीयता नीति (प्राइवेसी पॉलिसी) के तहत पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन हेन्स के परिवार ने एक मीडिया बयान में उनकी पहचान की पुष्टि की। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद एक राहगीर ने 43 वर्षीय ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बताया कि टोयोटा के अंदर से एक चाकू मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल, अभी इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह जानबूझकर किया गया काम था?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'यूरोप ने नहीं दिया साथ': भारत-चीन पर टैरिफ लगाने पर अमेरिका ने क्यों कहा ऐसा, रूसी ऊर्जा खरीद पर क्या बोला?
पुलिस ने बताया कि 2019 में पहली बार संसद के लिए चुनी गईं हेन्स को हादसे के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों को इस बात की चिंता है कि पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया में सार्वजनिक हस्तियों को हिंसा की एक हजार से अधिक धमकियां मिली हैं, जिससे सार्वजनिक पदों पर काम करना और भी खतरनाक हो गया है।