बांग्लादेश में नए सरकार गठन की तैयारी: कार्यकाल के अंतिम दिन यूनुस ने ली विदाई, कल होना है शपथ ग्रहण समारोह
बांग्लादेश में लंबे राजनीतिक खींचतान के बाद अब नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में अंतरिम मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन कर्मचारियों से विदाई ली। 13वें चुनाव में भारी जीत के बाद तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद संभालने जा रहे हैं। इसके लिए वो कल शपथ ग्रहण करेंगे।
विस्तार
बांग्लादेश की राजनीति में लंबे समय से चले आ रहे रस्साकशी, संघर्ष और सियासत के बाद कल यानी मंगलवार को नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को अपने कार्यकाल के आखिरी दिन अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से विदाई ली। इस दौरान यूनुस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद कहा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अपने भाषण के बाद यूनुस ने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। बता दें कि कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान नई सरकार का नेतृत्व संभालेंगे।
ये भी पढ़ें:- Bangladesh Violence: बांग्लादेश में चुनाव के बाद भी हिंसा जारी, उपद्रवियों ने घर को किया आग के हवाले; कई घायल
बांग्लादेश सेना प्रमुख ने की मुलाकात
इसी दिन बांग्लादेश सेना प्रमुख जनरल वेकर उज जमान ने भी यूनुस से शिष्टाचार मुलाकात की। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूनुस ने आम चुनाव के दौरान सशस्त्र बलों के सहयोग के लिए सेना प्रमुख का आभार जताया।बता दें कि यूनुस का कार्यकाल मंगलवार को नए सरकार के शपथ लेने के साथ ही समाप्त हो जाएगा। हाल ही में हुए 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान अब देश के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश: हिरासत में एक और आवामी लीग नेता की मौत, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम
कल दस बजे सांसग लेंगे शपथ
जानकारी के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन सुबह 10 बजे नव-निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद शाम 4 बजे राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन नई बीएनपी सरकार को शपथ दिलाएंगे।गौरतलब है कि यूनुस के कार्यकाल के दौरान भारत और बांग्लादेश के संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिला। इसका बड़ा कारण बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता अत्याचार है, और खासकर हिंदू समुदाय पर। जब इस बात पर भारत ने चिंता जताई। तब दोनों देशों के संबंधों में तल्खियां देखने को मिला। हालांकि अब इस नई सरकार से रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.