फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh PM Tarique Rahman Visit India, Dhaka Reviews PM Modi Invitation for BRICS Summit

भारत आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान?: पीएम मोदी के न्योते पर ढाका ने कहा- समीक्षा के दौर में है प्रस्ताव

Thu, 30 Jul 2026 01:33 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 30 Jul 2026 01:33 AM IST
सार

Bangladesh PM India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर बांग्लादेश ने भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। ढाका ने कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के दौरे पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है और सभी विदेशी कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए निमंत्रण की समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
Bangladesh PM Tarique Rahman Visit India, Dhaka Reviews PM Modi Invitation for BRICS Summit
भारत आएंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान? - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने के निमंत्रण पर बड़ा अपडेट दिया है। ढाका ने कहा है कि इस प्रस्ताव की फिलहाल समीक्षा की जा रही है। विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने यह जानकारी भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी से मुलाकात के बाद दी।

विज्ञापन


विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से जब आगामी 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत की ओर से भेजे गए निमंत्रण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान को विदेश यात्राओं के कई निमंत्रण मिले हैं और उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी शामिल होना है। ऐसे में सभी कार्यक्रमों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

भारत ने क्या कहा?

ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर बताया कि भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्य की साझेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत आपसी हितों और जन-जन के संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि भारत बांग्लादेश सरकार के प्रमुख के स्वागत के लिए उत्सुक है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार और निर्णय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह यात्रा जल्द हो सकेगी।

विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के संबंधों में कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिनका समाधान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इन विषयों पर आने वाले दिनों में चर्चा करेंगे। जब उनसे शेख हसीना की भारत से प्रत्यर्पण की मांग पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सभी मुद्दों पर आगे बातचीत होगी।

भारत-बांग्लादेश संबंधों में कब आई थी तल्खी?

अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन और अंतरिम सरकार के गठन के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ गया था। बाद में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों ने रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में प्रयास शुरू किए। इसी क्रम में अप्रैल में बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने भारत का दौरा भी किया था।

चीन को लेकर क्या बोला बांग्लादेश?

अमेरिका के विशेष दूत के ढाका दौरे से पहले चीन के साथ बढ़ते संबंधों पर पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश की किसी एक देश के साथ साझेदारी किसी दूसरे देश के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि ढाका किसी भी देश के साथ अपने संबंध दूसरे देश की कीमत पर मजबूत नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed