फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PoK Protest Violence Reaches UN After 40 Killed in Pakistani Security Forces Firing During Long March

PoK में प्रदर्शन बना खूनी संघर्ष?: पाक सेना की फायरिंग में 40 की मौत, यूएन पहुंचा मामला; दमन रोकने की मांग

Thu, 30 Jul 2026 07:45 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, मुजफ्फराबाद।
एजेंसी, मुजफ्फराबाद। Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 30 Jul 2026 07:45 AM IST
सार

पीओके में लॉन्ग मार्च के दौरान पाकिस्तानी सेना की कथित फायरिंग में 40 लोगों की मौत और 200 से अधिक घायल होने का दावा किया गया है। मामला संयुक्त राष्ट्र पहुंच गया है और मानवाधिकार संगठनों ने तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन
PoK Protest Violence Reaches UN After 40 Killed in Pakistani Security Forces Firing During Long March
PoK में पाकिस्तानी सेना ने फिर बरपाया कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओके) में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के लॉन्ग मार्च पर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की अंधाधुंध फायरिंग में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हिंसा के बाद पीओके के कई इलाके सुलग उठे हैं और मामला अब संयुक्त राष्ट्र के दरबार में पहुंच गया है।

विज्ञापन


कमेटी की अगुवाई में 5 जून से जारी इस आंदोलन में आम लोग स्थानीय नागरिकों के आर्थिक व नागरिक अधिकारों की मांग कर रहे थे। जब हजारों प्रदर्शनकारी सफेद झंडे लेकर रावलकोट से मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े, तो पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उन पर सीधी गोलियां और आंसू गैस के गोले बरसाए। घटना के बाद मानवीय संकट गहरा गया।
विज्ञापन

रावलकोट के मुख्य सरकारी अस्पताल को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया। इससे घायलों को इलाज नहीं मिल सका।

यूएन से हस्तक्षेप की अपील
जम्मू-कश्मीर ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क को ज्ञापन सौंपकर हिंसा पर तत्काल रोक की मांग की है। ज्ञापन में मांग की गई है कि निहत्थे नागरिकों  पर सीधी गोलीबारी तुरंत रोकी जाए। रावलकोट में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञ और मानवीय सहायता टीमें पहुंचाई जाएं। इधर मुजफ्फराबाद स्थित ह्यूमन राइट्स काउंसिल ऑफ आजाद जम्मू एंड कश्मीर ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रेड क्रॉस, एमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वॉच से यही अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के साथ महिलाओं पर हुए अत्याचार 
स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुसार, बाग, कोटली, मीरपुर, रावलकोट व मुजफ्फराबाद के आवासीय इलाकों में सेना की छापेमारी और लाठीचार्ज के दौरान महिलाओं और नाबालिग बच्चों को भी निशाना बनाया गया है। घटना के हफ्तों बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान सरकार की ओर से हताहतों के आधिकारिक और एकीकृत आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं, जिसे लेकर नागरिक समाज में काफी आक्रोश है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- पीओके के प्रदर्शनकारी भारत जैसे दुश्मन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि सरकार प्रदर्शनकारियों से कोई बातचीत नहीं करेगी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को भारत की श्रेणी में रखते हुए उन्हें पाकिस्तान का दुश्मन बताया। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में आसिफ ने कहा, प्रदर्शनकारियों से कोई संवाद नहीं होगा। मैं उन्हें भारत की श्रेणी में रखता हूं और उन्हें पाकिस्तान का दुश्मन मानता हूं। उन्होंने साफ किया कि सरकार प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत के पक्ष में नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब पीओके में विरोध प्रदर्शन तेज हैं और वहां की स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। 


सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 32 आतंकवादी ढेर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में चलाए गए विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों ने 32 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने बुधवार को यह जानकारी दी। 28-29 जुलाई की रात खैबर जिले में हुई कार्रवाई में टीटीपी के 24 आतंकवादी मारे गए। वहीं बलूचिस्तान के नुश्की जिले में आठ आतंकवादी ढेर किए गए। मौके से हथियार, गोला-बारूद और आईईडी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed