सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Brazil's former President Bolsonaro arrested days before starting his 27-year prison sentence

Brazil: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो गिरफ्तार, कुछ दिन बाद शुरू होने वाली है 27 साल की जेल की सजा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 22 Nov 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

जायर बोल्सोनारो 2019 से 2022 तक ब्राजील के राष्ट्रपति रहे। हालांकि वे कम से कम 2030 तक चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं, सर्वे के अनुसार- अगर उन्हें मौका मिले तो वे मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप उनके करीबी माने जाते हैं। ट्रंप ने उनके खिलाफ चल रहे केस को राजनीतिक बदले की कार्रवाई कहा था।

Brazil's former President Bolsonaro arrested days before starting his 27-year prison sentence
जायर बोल्सोनारो, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

ब्राजील की संघीय पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई जब बोल्सोनारो कुछ ही दिनों में अपनी 27 साल की जेल सजा शुरू करने वाले थे।  उनकी सहयोगी अंद्रिएली सिरिनो ने बताया कि गिरफ्तारी सुबह करीब 6 बजे हुई।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Russia-Ukraine War: पुतिन ने किया US की शांति योजना का समर्थन, कहा- बन सकती है यूक्रेन युद्ध खत्म करने का आधार
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे और क्यों हुई गिरफ्तारी?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बोल्सोनारो को उनकी घर में नजरबंदी वाली जगह से हिरासत में लेकर राजधानी ब्रासीलिया स्थित संघीय पुलिस मुख्यालय लाया गया। यह कार्रवाई ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई। बोल्सोनारो को तख्तापलट की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था। उन पर आरोप था कि 2022 के चुनाव में हार के बाद उन्होंने सरकार पलटने, लोकतंत्र खत्म करने और हिंसा भड़काने की कोशिश की। अभियोजन पक्ष ने अदालत में यह भी कहा था कि साजिश में राष्ट्रपति लूला की हत्या की योजना और 2023 की शुरुआत में विद्रोह भड़काने की कोशिश भी शामिल थी। अदालत ने उन्हें सशस्त्र आपराधिक संगठन चलाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को हिंसा से समाप्त करने की कोशिश के अपराधों में दोषी पाया।

जेल क्यों ले जाया जा रहा है?
अभी तक बोल्सोनारो घर में नजरबंद थे, लेकिन ब्राजील के कानून के अनुसार सजा शुरू होने पर किसी भी दोषी को जेल में जाना जरूरी है। इसलिए शनिवार की गिरफ्तारी का मतलब यह नहीं है कि वे पुलिस मुख्यालय में ही अपनी सजा काटेंगे; उन्हें जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - US-Venezuela Row: वेनेजुएला के पास अमेरिका का शक्ति प्रदर्शन, मादुरो पर 'आतंकी' का ठप्पा लगाने की तैयारी तेज

परिवार और समर्थकों की प्रतिक्रिया
बोल्सोनारो के बेटे, सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो, पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर लोगों से अपने पिता के समर्थन में सड़कों पर उतरने की अपील कर रहे हैं। कई समर्थक दावा कर रहे हैं कि बोल्सोनारो राजनीतिक साजिश का शिकार हैं। जुलाई में अमेरिकी सरकार की ओर से ब्राजील के कई निर्यातों पर 50% तक शुल्क लगाया गया था, जिसमें बोल्सोनारो का नाम एक आदेश में आया था। हालांकि ट्रंप ने शुक्रवार को इन अधिकांश बढ़े हुए शुल्कों को वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed