सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian drone attack in the Ukrainian city of Sumy; three members of the same family killed, two injured.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के सूमी शहर में रूसी ड्रोन का हमला; एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो घायल

पीटीआई, कीव Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 22 Jun 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

रूस के ड्रोन हमले में यूक्रेन के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें 13 वर्षीय लड़का और उसके पिता शामिल हैं। वही, दो लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, युद्ध में अब तक 16,000 से अधिक नागरिक मारे जा चुके हैं। 

Russian drone attack in the Ukrainian city of Sumy; three members of the same family killed, two injured.
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार

पूर्वोत्तर यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी ड्रोन हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जिनमें एक 13 वर्षीय लड़का और उसके पिता शामिल थे। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक क्षेत्रीय अधिकारी ने सोमवार को दी। 

अबतक 16,000 से अधिक नागरिक मारे
रूस ने चार साल से भी पहले अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण शुरू करने के बाद से ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों पर बमबारी की है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार युद्ध में 16,000 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। अमेरिका के नेतृत्व में किए गए शांति प्रयासों से लड़ाई रोकने में सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह ग्रिगोरोव के अनुसार, सूमी हमले में एक घर को निशाना बनाया गया और उसमें 36 वर्षीय व्यक्ति, उसका 13 वर्षीय बेटा और 73 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की साथी और 10 वर्षीय बेटा घायल हो गए। यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन के अनुसार, रूसी हमलों में नागरिक हताहतों की संख्या में हाल ही में वृद्धि हुई है, क्योंकि मॉस्को की सेनाएं युद्ध के मैदान में गति हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

विज्ञापन

मई में कम से कम 274 नागरिक मारे गए
यूक्रेन में मई में कम से कम 274 नागरिक मारे गए और 1,763 घायल हुए।  अप्रैल 2022 के बाद से यह नागरिक हताहतों की सबसे अधिक मासिक संख्या है। यह जानकारी इस महीने की शुरुआत में दी गई थी। इसमें कहा गया है कि अधिकांश हताहत मोर्चे से दूर स्थित शहरों में हुए हैं। क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेडोरोव ने बताया कि दक्षिणपूर्वी यूक्रेनी शहर जापोरिजिया में रूसी ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 11 वर्षीय लड़के सहित तीन लोग घायल हो गए।

79 ड्रोनों को वायुसेना की रक्षा प्रणाली ने मार गिराया
यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने रात भर में कुल 88 लंबी दूरी के हमलावर ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिनमें से 79 ड्रोनों को वायुसेना की रक्षा प्रणाली ने मार गिराया या उनकी गतिविधि को बाधित कर दिया। इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन ने रूस और उसके नियंत्रण वाले क्षेत्रों की ओर कई और ड्रोन दागे, क्योंकि कीव ने तेल सुविधाओं, सैन्य परिवहन और बुनियादी ढांचे के खिलाफ अपना लंबी दूरी का अभियान जारी रखा। रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसकी सेनाओं ने रात के दौरान कई रूसी क्षेत्रों, अवैध रूप से कब्जा किए गए क्रीमिया प्रायद्वीप, आजोव सागर और काला सागर के ऊपर 301 यूक्रेनी ड्रोन को रोका।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूसी राजधानी को निशाना बनाने वाले 84 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए। उन्होंने यह नहीं बताया कि हमले से कोई नुकसान हुआ या नहीं, लेकिन हमले के बाद मॉस्को के चारों हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से उड़ानें रोक दी गईं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमले के परिणामस्वरूप, रूस के मॉस्को के पूर्व में स्थित व्लादिमीर क्षेत्र और राजधानी के दक्षिण में स्थित तुला क्षेत्र में कुछ आवासीय भवनों को खाली कराया गया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed