फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain PM Rishi Sunak Global Investment Summit London over 29 billion GBP new projects

Britain: वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन से PM ऋषि सुनक उत्साहित, ₹ 3.10 अरब से अधिक की नई परियोजनाएं मिलने का यकीन

Mon, 27 Nov 2023 08:55 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 27 Nov 2023 08:55 PM IST
सार

Britain: वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन के लिए लंदन पहुंचे कारोबारियों का रूख देखकर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, समिट के बाद ब्रिटेन में लगभग ₹ 3.10 अरब से अधिक (29.5 बिलियन पाउंड) की नई परियोजनाएं आएंगी।

विज्ञापन
Britain PM Rishi Sunak Global Investment Summit London over 29 billion GBP new projects
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक

विस्तार

ब्रिटेन में निवेशक दृढ़ भरोसा प्रकट कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को कहा, दुनिया के प्रमुख निवेशकों ने यूके की अर्थव्यवस्था में "बड़ा भरोसा" दिखाया है। उन्होंने कहा कि निवेश सम्मेलन के बाद ब्रिटेन में 29.5 बिलियन पाउंड (GBP) लागत वाली नई परियोजनाओं के लिए निवेश होंगे। भारतीय करेंसी में यह राशि 3.10 अरब रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


पूंजी निवेश की प्रतिबद्धता से उत्साहित ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने दुनिया के प्रमुख कारोबारियों के स्वागत के बाद कहा कि बड़ी राशि के निवेश के प्रभाव से तकनीक, जीवन विज्ञान, नवीकरणीय ऊर्जा, आवास और बुनियादी ढांचा सेक्टर में हजारों नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। इनके अलावा भी कई क्षेत्रों में रोजगार के मौके मिलेंगे।
विज्ञापन


भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने लंदन के हैम्पटन कोर्ट पैलेस में वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन के दोरान दुनिया के दिग्गज कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात की। इनमें ब्लैकस्टोन, गोल्डमैन सैक्स, जेपी मॉर्गन चेज़, बार्कलेज़, एचएसबीसी और लॉयड्स बैंक के अधिकारी भी शामिल रहे। शिखर सम्मेलन की थीम- "ब्रिटिश आइडियाज़ पास्ट, प्रेजेंट एंड फ़्यूचर" है। खबरों के अनुसार, शिखर सम्मेलन के बाद किंग चार्ल्स III की मेजबानी में बकिंघम पैलेस में रिसेप्शन भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश सम्मेलन के बारे में पीएम सुनक ने कहा, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में 29 बिलियन से अधिक निवेश का भरोसा मिला है। इससे हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी। इतने बड़े भरोसे को देखकर कहा जा सकता है कि यूके की अर्थव्यवस्था का भविष्य मजबूत है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ब्रिटेन को निवेश और व्यापार के लिए दुनिया में सबसे अच्छी जगह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वैश्विक निवेश आकर्षित करना उनकी योजनाओं के केंद्र में है। 


प्रधानमंत्री कार्यालय- डाउनिंग स्ट्रीट की तरफ से जारी बयान के मुताबिक निवेश की नई लहर ब्रिटेन के चांसलर जेरेमी हंट की घोषणा के बाद आई है। हंट ने ब्रिटेन के इतिहास में सबसे बड़ी "व्यापार कर कटौती" का एलान किया था। उन्होंने 4.3 बिलियन पाउंड के व्यावसायिक समर्थन और 7 बिलियन पाउंड के ग्रोथ फंड की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed