फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada will impose retaliatory tariffs on US good beginning Sept 8

अमेरिका पर कनाडा का पलटवार: 8 सितंबर से लगाएगा जवाबी टैरिफ, पीएम मार्क ने किया एलान; क्यों बढ़ा विवाद?

Sat, 22 Aug 2026 11:28 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Aug 2026 11:28 PM IST
सार

अमेरिका और कनाडा के बीच सामान पर टैरिफ लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ के जवाब में कनाडा भी 8 सितंबर से अमेरिकी सामान पर टैरिफ लगाएगा। इससे किन क्षेत्रों पर असर पड़ेगा, दोनों देशों के बीच विवाद क्यों बढ़ा, जानिए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Canada will impose retaliatory tariffs on US good beginning Sept 8
मार्क कार्नी, कनाडा के प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को कहा कि उनका देश 8 सितंबर से अमेरिका से आने वाले सामान पर जवाबी शुल्क (टैरिफ) लगाएगा। इससे पहले अमेरिका ने करीब 20 अरब अमेरिकी डॉलर कीमत के कनाडाई सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। दोनों देशों के बीच इस व्यापारिक विवाद को बातचीत से खत्म करने की आखिरी कोशिश भी शुक्रवार देर रात वाशिंगटन में नाकाम हो गई। 
विज्ञापन


कनाडाई प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि अमेरिका कनाडा के सामान पर जितने डॉलर का टैरिफ लगाएगा, कनाडा भी उतने ही डॉलर के जवाबी टैरिफ अमेरिकी सामानों पर लगाएगा। यह टैरिफ इस्पात, डेयरी उत्पाद, घरेलू उपकरण, खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, कागज बनाने का कच्चा माल और कागज व इलेक्ट्रॉनिक सामान पर लगाया जाएगा। किन-किन खास उत्पादों पर टैरिफ लगेगा, इसकी जानकारी आने वाले दिनों में जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूक्रेन पर फिर बरसा रूस का कहर, 10 की मौत; कल शॉपिंग सेंटर पर हमले में गई थी 16 जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या अमेरिका की मांगों से बिगड़ी बात?
कार्नी ने ओटावा में यह भी बताया कि कनाडा इस्पात, एल्युमिनियम और कारों पर लगाए गए अपने बाकी जवाबी टैरिफ हटाने के लिए तैयार था। लेकिन इसके लिए अमेरिका को अपने लगाए टैरिफ में बड़ी कटौती करनी थी। कनाडा अमेरिकी शराब की बिक्री दोबारा शुरू करने के लिए अपने प्रांतों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार था। लेकिन अमेरिकी की आखिरी मांगें बहुत ज्यादा थीं। कनाडाई पीएम ने कहा, उन्होंने बहुत ज्यादा मांगा और बदले में बहुत कम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed