सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chicago Shooting Firing at several places Labor Day weekend many killed and more than 50 injured

Chicago Shooting: शिकागो में श्रमिक दिवस के सप्ताहांत पर कई जगहों पर गोलीबारी, आठ की मौत और 50 से ज्यादा घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के शिकागो शहर में लेबर डे वीकेंड के दौरान हुई 37 गोलीबारी की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। शनिवार से सोमवार तक तीन बड़ी घटनाओं ने शहर को दहला दिया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है, लेकिन अधिकतर मामलों में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Chicago Shooting Firing at several places Labor Day weekend many killed and more than 50 injured
गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अमेरिका के शिकागो शहर में श्रमिक दिवस के सप्ताहांत पर कई जगहों से गोलीबारी की खबरे सामने आई। इन गोलीबारियों में कुल आठ लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात से सोमवार रात तक शहर में कुल 37 अलग-अलग फायरिंग की घटनाएं हुईं, जिनमें 58 लोग गोली लगने से घायल हुए। इनमें ज्यादातर घटनाओं में एक ही व्यक्ति को निशाना बनाया गया, लेकिन तीन मामलों में कई लोग घायल हुए। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि कुछ मामलों में संदिग्धों से पूछताछ हो रही है, लेकिन ज्यादातर मामलों में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

loader
Trending Videos


तीन बड़ी गोलीबारी की घटना से शहर में दहशत
बता दें कि शिकागो में लेबर डे वीकेंड के दौरान तीन बड़ी गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। शनिवार रात साउथ स्टेट स्ट्रीट पर एक गुजरती गाड़ी से भीड़ पर गोली चलाई गई, जिसमें दो महिलाएं और पांच पुरुष घायल हुए। रविवार तड़के वेस्ट हैडन एवेन्यू पर दो गाड़ियों से बाहर खड़े लोगों पर फायरिंग हुई, जिसमें एक पुरुष और तीन महिलाएं घायल हुईं। सोमवार सुबह साउथ कॉटेज ग्रोव एवेन्यू पर हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हुए, जिनमें एक 17 वर्षीय लड़के की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-US: 'नोबेल के लिए नहीं किया नामित इसलिए...', रो खन्ना बोले- ट्रंप का अहंकार भारत-अमेरिका रिश्ते लिए खतरा

शिकागो में घटना पर ट्रंप की प्रतिक्रिया से हलचल
हालांकि इन गोलीबारी की घटनाओं के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया ने मामला गर्मा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इलिनॉय के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर को चेतावनी दी कि अगर अपराध नहीं रुका तो हम आएंगे। ट्रंप प्रशासन शिकागो में संघीय एजेंट और नेशनल गार्ड तैनात करने की योजना बना रहा है। वहीं गवर्नर प्रिट्जकर और शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने इसका विरोध किया है। मेयर जॉनसन ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर कहा कि शहर की एजेंसियां संघीय अतिक्रमण में सहयोग नहीं करेंगी।

शिकागो में हिंसा की स्थिति
हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल शिकागो में हिंसा में कमी दर्ज की गई है। 2023 में जनवरी से सितंबर के बीच 404 हत्याएं और 1,586 गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं, जबकि 2024 में अब तक 279 हत्याएं और 1,026 गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। मामले में शिकागो विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के कुछ इलाकों में हत्या की दर अन्य इलाकों की तुलना में 68 गुना ज़्यादा है। पिछले साल 573 हत्याओं के साथ शिकागो अमेरिका का सबसे हिंसक शहर रहा।

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: पुतिन ने चीन से की ट्रंप की तारीफ, बोले- दलीलें सुन रहा है US प्रशासन; बाइडन पर कही ये बात

इमिग्रेशन मामलों में मदद के लिए पेंटागन भेजेगा 600 सैन्य वकील
वहीं दूसरी ओर वॉशिंगटन से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने न्याय विभाग की मदद के लिए 600 तक सैन्य वकीलों (मिलिट्री लॉयर्स) को अस्थायी इमिग्रेशन जज (आव्रजन न्यायाधीश) के रूप में भेजने की मंजूरी दे दी है। यह जानकारी एक आधिकारिक मेमो के हवाले से दी गई है, जो 27 अगस्त को जारी किया गया था। इसके अनुसार, जल्द ही 150-150 वकीलों के समूहों में सैन्य और सिविलियन वकीलों को न्याय विभाग भेजा जाएगा। पहले समूह के वकीलों की पहचान अगले हफ्ते तक कर ली जाएगी। यह कदम अमेरिका में इमिग्रेशन मामलों की लंबित फाइलों और बढ़ते केसों से निपटने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed