सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Been Rattled by Trumps Tariffs Why It Turned Away from Iran Denied Reports of Providing Military Aid

क्या ट्रंप के टैरिफ से घबरा गया चीन?: जानें क्यों ईरान से मोड़ा मुंह, सैन्य मदद देने की खबरों से किया इनकार

पीटीआई, बीजिंग Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Thu, 09 Apr 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

चीन ने ईरान को सैन्य मदद देने की खबरों को खारिज कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैटेलाइट तस्वीरें और चिप उपकरण देने के आरोप गलत हैं। चीन ने खुद को निष्पक्ष बताते हुए कहा कि वह शांति की कोशिश करता रहा है। अमेरिका के आरोपों पर भी चीन ने पलटवार किया। आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं। 

China Been Rattled by Trumps Tariffs Why It Turned Away from Iran Denied Reports of Providing Military Aid
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और इस्राइल के साथ ईरान के तनाव के बीच चीन ने बड़ा बयान दिया है। चीन ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उसने युद्ध के दौरान ईरान की सैन्य मदद की। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और चीन की भूमिका पर बहस शुरू हो गई है।

Trending Videos


दरअसल, चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने साफ कहा कि चीनी कंपनियों द्वारा ईरान को सैटेलाइट तस्वीरें या चिप बनाने का उपकरण देने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अफवाह और भ्रामक जानकारी है, जिसका कोई आधार नहीं है। चीन ने अमेरिका के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि चीन और रूस ईरान की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या चीन ने ईरान को कोई सैन्य मदद दी थी?
चीन ने साफ शब्दों में कहा कि उसने ईरान को किसी भी तरह की सैन्य सहायता नहीं दी है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीनी कंपनी ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों की तस्वीरें जारी की थीं और सेमीकंडक्टर उपकरण उपलब्ध कराए थे, लेकिन चीन ने इन सभी आरोपों को नकार दिया।

ये भी पढ़ें- होर्मुज पर ईरान का नया दांव: तेल टैंकरों को गुजरने के लिए क्रिप्टो में देना होगा टोल, ये बड़ी चेतावनी भी दी

अमेरिका के आरोपों पर क्या बोला चीन?
चीन ने अमेरिका के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ देश जानबूझकर चीन के खिलाफ गलत जानकारी फैला रहे हैं। चीन ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय समझता है कि कौन युद्ध को बढ़ावा दे रहा है और कौन शांति की बात कर रहा है।

चीन ने अपनी भूमिका को कैसे बताया?
चीन ने कहा कि वह हमेशा से ईरान मुद्दे पर निष्पक्ष और संतुलित रुख अपनाता रहा है। उसने दावा किया कि वह लगातार शांति वार्ता को बढ़ावा देता रहा है और कभी भी हालात को भड़काने का काम नहीं किया। चीन ने खुद को शांति समर्थक देश बताया। हालांकि माना जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के सख्त रुख और टैरिफ नीति के चलते चीन पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में चीन का यह बयान वैश्विक कूटनीति में संतुलन बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed