पड़ोसियों पर धौंस जमाने वाला चीन दे रहा भारत को नसीहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा देशों से सीमा विवाद को लेकर उलझने और धौंस जमाने वाले चीन ने उल्टा भारत को संबंध सुधारने की नसीहत दी है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, सीमा विवाद को लेकर भारत का उसके पड़ोसियों नेपाल और पाकिस्तान से रिश्ता तल्ख है। अखबार ने गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प का भी जिक्र किया है।
अखबार ने कहा, भारत की नई विदेश नीति और सीमा पर उसके उकसाऊ तथा आक्रामक रुख के कारण ऐसी स्थिति बनी है। अखबार के मुताबिक भारत दक्षिण एशिया में अपना दबदबा स्थापित करना चाहता है। यह भारत के राष्ट्रवादी और मौकापरस्त रवैये के कारण हो रहा है।
भारत असल में चीन और अमेरिक में चल रही प्रतिद्वंद्विता का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। अखबार ने कहा, भारतीय मीडिया के कुछ हिस्से में तिब्बत मुद्दे को उठाने की भी बात भी चल रही है। हालांकि यह रास्ते से भटका हुआ और बेतुका विचार है।
जिनपिंग की जापान यात्रा की जाए रद्द
जापानी के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सत्तारूढ़ पार्टी ने हांगकांग को लेकर चीन द्वारा लागू नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के विरोध में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जापना यात्रा को रद्द करने का आग्रह किया है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के राजनयिक पैनल के प्रमुख यसुहाइड नाकायमा ने कहा, हमारे पास अन्य कोई विकल्प नहीं है।
लेकिन हम आग्रह करते हैं कि विरोध के रूप में राष्ट्रपति जिनपिंग की जापान यात्रा रद्द की जाए। आबे सरकार के प्रवक्ता योशीहिदे सुगा ने कहा, जिनपिंग की जापान यात्रा को लेकर अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। लेकिन हम मांग करते हैं कि हांगकांग पर जबरन थोपे गए कानून के खिलाफ जिनपिंग को लेकर यह कदम उठाया जाए।