सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China major decision EV safety Hidden door handles banned manually opening doors now mandatory

ईवी सुरक्षा पर चीन का बड़ा फैसला: हिडन डोर हैंडल पर लगा प्रतिबंध, अब हाथ से खुलने वाले दरवाजे जरूरी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 09 Feb 2026 04:11 AM IST
विज्ञापन
सार

चीन ने इलेक्ट्रिक कारों में हिडन डोर हैंडल डिजाइन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब वही कारें बिकेंगी जिनमें अंदर और बाहर मैकेनिकल तरीके से दरवाजा खोलने की व्यवस्था होगी। यह फैसला पावर फेल और हादसों के दौरान यात्रियों के फंसने की आशंका के बाद लिया गया। आइए विस्तार से सभी नियमों को जानते हैं।

China major decision EV safety Hidden door handles banned manually opening doors now mandatory
इलेक्ट्रिक कार(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती बिक्री के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल तेज हो गए हैं। इसी बीच चीन ने बड़ा और सख्त कदम उठाते हुए इलेक्ट्रिक कारों में हिडन डोर हैंडल डिजाइन पर रोक लगा दी है। अब चीन में वही कारें बिक सकेंगी जिनके दरवाजे आपात स्थिति में हाथ से खोले जा सकें। इस फैसले को ईवी सुरक्षा मानकों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
Trending Videos


नए नियमों के तहत चीन हिडन या पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से खुलने वाले डोर हैंडल वाली कारों की बिक्री की अनुमति नहीं देगा। सरकार का मानना है कि पावर फेल होने या सिस्टम खराब होने की स्थिति में ऐसे हैंडल काम नहीं करते और यात्री कार के अंदर फंस सकते हैं। यह डिजाइन कई आधुनिक इलेक्ट्रिक कारों में इस्तेमाल हो रहा था और इसे प्रीमियम फीचर के रूप में प्रचारित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Greenland Geopolitics: अमेरिका ही नहीं, इन देशों की भी ग्रीनलैंड पर बाज जैसी नजर; खोल दिए अपने दूतावास

नए नियम क्या कहते हैं?
  • हर कार में अंदर और बाहर दोनों तरफ मैकेनिकल रिलीज सिस्टम होना अनिवार्य होगा।
  • केवल इलेक्ट्रॉनिक या हिडन सिस्टम से खुलने वाले दरवाजे मान्य नहीं होंगे।
  • हर पैसेंजर दरवाजे के बाहर तय आकार का धंसा हुआ हिस्सा देना जरूरी होगा
  • इससे आपात स्थिति में हाथ से पकड़कर दरवाजा खोला जा सकेगा।
  • कार के अंदर दरवाजा खोलने का तरीका स्पष्ट निशान और निर्देश के साथ दिखाना अनिवार्य होगा।
  • नियम सभी नए मॉडलों पर लागू होंगे।
  • जिन मॉडलों को पहले मंजूरी मिल चुकी है, उन्हें डिजाइन बदलने के लिए दो साल की छूट दी गई है।

हादसों के बाद बढ़ी चिंता
हिडन डोर हैंडल न्यू एनर्जी व्हीकल यानी इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और फ्यूल सेल वाहनों में तेजी से लोकप्रिय हुए थे। लेकिन हाल के कुछ गंभीर हादसों के बाद इस डिजाइन पर सवाल उठे। कुछ मामलों में आशंका जताई गई कि बिजली फेल होने के बाद दरवाजे नहीं खुल पाए, जिससे यात्रियों को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने डिजाइन की व्यावहारिकता और जोखिम पर समीक्षा शुरू की।

ये भी पढ़ें- क्या ताकतवर लोगों के लिए यौन तस्करी का रैकेट नहीं चला रहा था एपस्टीन? एफबीआई के खुलासे ने सबको चौंका दिया

वैश्विक ऑटो कंपनियों पर पड़ेगा असर
यह नियम सीधे तौर पर चीन में बिकने वाली कारों पर लागू होगा, लेकिन इसका असर दुनिया भर की ऑटो कंपनियों पर पड़ सकता है। चीन दुनिया का बड़ा ऑटो बाजार है। कई कंपनियां वही डिजाइन वैश्विक बाजार में भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में निर्माताओं को अपने डोर सिस्टम और सेफ्टी फीचर दोबारा डिजाइन करने पड़ सकते हैं। इससे ईवी डिजाइन में नया सुरक्षा मानक बन सकता है।

 इलेक्ट्रिक हैंडल पहले से जांच के दायरे में
इलेक्ट्रिक पावर्ड डोर हैंडल पहले से ही कुछ देशों में जांच के दायरे में रहे हैं। शिकायतें मिली थीं कि अचानक सिस्टम फेल होने पर हैंडल काम नहीं करते और दरवाजा खोलना मुश्किल हो जाता है। सुरक्षा एजेंसियां इस तरह के मामलों की समीक्षा कर रही हैं। चीन का यह फैसला संकेत देता है कि अब ईवी सेक्टर में आकर्षक डिजाइन से ज्यादा प्राथमिकता सुरक्षा को दी जा रही है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article