{"_id":"6977a2e980dd0dfe0e00eea8","slug":"china-s-xi-jinping-targets-his-close-ally-in-pla-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों को भी नहीं बख्श रहे जिनपिंग: चीनी राष्ट्रपति ने सबसे करीबी जनरल के खिलाफ बैठाई जांच; PLA में उथल-पुथल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपनों को भी नहीं बख्श रहे जिनपिंग: चीनी राष्ट्रपति ने सबसे करीबी जनरल के खिलाफ बैठाई जांच; PLA में उथल-पुथल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 26 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार
चीनी सेना के शीर्ष जनरल झांग योउश्या को अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के आरोप में जांच के दायरे में रखा गया है। झांग राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सबसे करीबी सैन्य सहयोगी माने जाते हैं और केंद्रीय सैन्य आयोग के संयुक्त उपाध्यक्ष हैं और सैन्य कमान में दूसरे सबसे ताकतवर अधिकारी माने जाते हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
विस्तार
चीनी सेना (पीएलए) के शीर्ष नेतृत्व में उथल-पुथल मच गई है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी माने जाने वाले देश के सबसे वरिष्ठ जनरल को 'अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन' के आरोप में जांच के दायरे में रखा गया है।
झांग योउश्या कौन हैं?
ये भी पढ़ें: गाजा में आखिरी इस्राइली बंधक के अवशेष बरामद, युद्धविराम के दूसरा चरण को लागू करने का रास्ता साफ
चीनी रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि झांग योउश्या और सीएमसी के संयुक्त स्टाफ विभाग के प्रमुख लियू झेनली दोनों के खिलाफ जांच चल रही है।
पीएलए के अखबार में क्या कहा गया?
रविवार को सेना के अखबार 'लिबरेशन आर्मी डेली' में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया कि झांग और लियू ने कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) और सीएमसी के 'भरोसे और उम्मीदों के साथ गंभीर विश्वासघात किया'। संपादकीय में यह भी कहा गया कि दोनों ने राजनीति और भ्रष्टाचार से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा दिया, जिससे सेना पर पार्टी की पूर्ण पकड़ कमजोर हुई और पार्टी की सत्ता की नींव को खतरा पहुंचा।
ये भी पढ़ें: ब्रिटेन के पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने 30 साल बाद छोड़ी कंजर्वेटिव पार्टी, इस धुर दक्षिणपंथी दल का थामा दामन
अधिकारियों पर क्या आरोप लगे हैं?
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, झांग पर आरोप है कि उन्होंने चीन के परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी अमेरिका को लीक की और सरकारी कामों के बदले रिश्वत ली। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें एक अधिकारी को रक्षा मंत्री बनाए जाने में मदद करना भी शामिल है। यह जानकारी आरोपों से जुड़े उच्च स्तरीय ब्रीफिंग से परिचित लोगों के हवाले से दी गई है।
Trending Videos
झांग योउश्या कौन हैं?
- झांग योउश्या चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के संयुक्त उपाध्यक्ष हैं।
- केंद्रीय सैन्य आयोग चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की सर्वोच्च संस्था है।
- सैन्य कमान में झांग योउश्या को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद दूसरा सबसे ताकतवर अधिकारी माना जाता है।
- वह लंबे समय से शी जिनपिंग के सबसे करीबी और भरोसेमंद सैन्य सहयोगी रहे हैं।
ये भी पढ़ें: गाजा में आखिरी इस्राइली बंधक के अवशेष बरामद, युद्धविराम के दूसरा चरण को लागू करने का रास्ता साफ
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि झांग योउश्या और सीएमसी के संयुक्त स्टाफ विभाग के प्रमुख लियू झेनली दोनों के खिलाफ जांच चल रही है।
पीएलए के अखबार में क्या कहा गया?
रविवार को सेना के अखबार 'लिबरेशन आर्मी डेली' में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया कि झांग और लियू ने कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) और सीएमसी के 'भरोसे और उम्मीदों के साथ गंभीर विश्वासघात किया'। संपादकीय में यह भी कहा गया कि दोनों ने राजनीति और भ्रष्टाचार से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा दिया, जिससे सेना पर पार्टी की पूर्ण पकड़ कमजोर हुई और पार्टी की सत्ता की नींव को खतरा पहुंचा।
ये भी पढ़ें: ब्रिटेन के पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने 30 साल बाद छोड़ी कंजर्वेटिव पार्टी, इस धुर दक्षिणपंथी दल का थामा दामन
अधिकारियों पर क्या आरोप लगे हैं?
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, झांग पर आरोप है कि उन्होंने चीन के परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी अमेरिका को लीक की और सरकारी कामों के बदले रिश्वत ली। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें एक अधिकारी को रक्षा मंत्री बनाए जाने में मदद करना भी शामिल है। यह जानकारी आरोपों से जुड़े उच्च स्तरीय ब्रीफिंग से परिचित लोगों के हवाले से दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन