{"_id":"57f7f3d84f1c1b943426fa74","slug":"chemical-weapon-for-sale-china-s-unregulated-narcotic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में घातक केमिकल बेचने की फिराक में चीनी कंपनियां","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
दुनिया में घातक केमिकल बेचने की फिराक में चीनी कंपनियां
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Oct 2016 07:35 AM IST
विज्ञापन
चीनी केमिकल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी कंपनियों ने चंद पैसों के लिए विदेशों में घातक केमिकल ‘कारफेंटनिल’ को गैर कानूनी तरीके से किसी को भी बेचने की पेशकश की है। अफीम की तुलना में यह केमिकल 10 हजार गुना खतरनाक होता है। इसके सेवन से लोगों की जान तक चली जाती है। लिहाजा इसकी तुलना रसायनिक हथियार से की जा रही है। इसका सनसनीखेज खुलासा एसोसिएटेड प्रेस (एपी) समाचार एजेंसी की पड़ताल में हुआ है।
एपी ने ऐसी 12 चीनी कंपनियों की पहचान की है, जो थोडे़ पैसे के लिए कारफेंटनिल को अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के देशों में निर्यात करना चाहती हैं। ये कंपनियां इस केमिकल को महज एक लाख 84 हजार रुपये (2,750 डॉलर) प्रति किलो के हिसाब से बचने को तैयार हैं। इस साल गर्मी के मौसम में कारफेंटनिल के सेवन से सिर्फ अमेरिका में ही कई हजार लोगों की मौत हो चुकी है। डीलर अपने फायदे को बढ़ाने के लिए कारफेंटनिल में कमी कर रहे हैं और इससे कम नशीले पदार्थ हेरोइन और अन्य दवाओं में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

ऑनलाइन धड़ल्ले से बिक रहा यह केमिकल
केमिकल
कारफेंटनिल बेहद घातक होने के बाद भी चीन में इस पर प्रतिबंध नहीं है। वहां यह खुलेआम तैयार किया जा रहा है और धड़ल्ले से ऑनलाइन बेचा जा रहा है। अमेरिका इस केमिकल को ब्लैकलिस्ट में डालने के लिए चीन पर दबाव डाल रहा है, लेकिन अभी तक इसमें कार्रवाई नहीं की गई है। कारफेंटनिल को सर्वप्रथम 1970 के दशक में तैयार किया गया था।