फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china coal mines accident took life of 7 labors and injured 3

चीन में कोयला खदान में दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत और तीन घायल

Sun, 16 Dec 2018 11:26 AM IST
भाषा Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sun, 16 Dec 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
china coal mines accident took life of 7 labors and injured 3
चीन के कोयला खदान

दक्षिण पश्चिम चीन में एक कोयला खदान में दुर्घटना में कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रविवार को एक खबर में बताया कि यह दुर्घटना चोंगकिंग म्यूनिसिपैलिटी में शनिवार को हुई। 

विज्ञापन


खबर में बताया गया है कि शाफ्ट में काम कर रहे सात खनिकों की मौत हो गई। तीन अन्य घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चीन में कोयला खदानों में हादसे आम बात हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में खदान हादसों में मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन


अक्टूबर में शांगडोंग प्रांत के युनचेंग काउंटी में एक कोयला खदान में दुर्घटना में आठ लोग मारे गए थे। जून में देश के उत्तर पूर्व लियाओनिंग प्रांत में लौह खदान में शक्तिशाली विस्फोट में 11 मजदूरों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मई में मध्य चीन के हुनान प्रांत में एक कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट में कम से कम पांच मजदूरों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed