फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese President told Army, be prepared for war

चीनी राष्ट्रपति ने सेना से कहा, युद्ध को तैयार रहें

Sun, 06 Jan 2019 02:01 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Chinese President told Army, be prepared for war
Xi Jinping
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक में चीन के सशस्त्र बलों को युद्ध की तैयारी के लिए अपनी इच्छा को मजबूत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस समय वो सब कुछ करने की जरूरत है जो युद्ध के लिए जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना (पीएलए) को नए युग के लिए रणनीति तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन


मौजूदा परिदृश्य में जिनपिंग का बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दो दिन पहले ही वह ताइवान को धमकी दे चुके हैं कि चीन उसके देश में विलय के लिए सैन्य विकल्प का इस्तेमाल भी कर सकता है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय विवादों के बीच चीन अपने सशस्त्र बलों को बढ़ावा दे रहा है और व्यापार से लेकर ताइवान की स्थिति तक के मुद्दों पर अमेरिका के साथ तनाव बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि पीएलए को नए युग के लिए रणनीति तैयार करनी चाहिए और युद्ध की तैयारियों समेत उसकी जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। शी ने शीर्ष सैन्य प्राधिकरण की बैठक में कहा कि चीन को बढ़ते जोखिम और चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, सशस्त्र बलों को अपनी सुरक्षा और विकास की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी तैयारी : आपात स्थिति में तेज प्रतिक्रिया दे पीएलए

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन अभी भी विकास के रणनीतिक अवसर की महत्वपूर्ण अवधि में है और ऐसे में पीएलए को आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देने में सक्षम होना जरूरी है। उनकी संयुक्त संचालन क्षमताओं को उन्नत करने और नए प्रकार की लड़ाकू बलों को कड़ी तैयारी करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed