सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump lashes out at allies says NATO is paper tiger strait of Hormuz China Japan South Korea Iran War

'NATO महज कागजी शेर': सहयोगी देशों पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, होर्मुज का जिक्र कर चीन-जापान को भी सुना डाला

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 02 Apr 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच छिड़े संघर्ष को एक महीने से ज्यादा हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम देशों के सैन्य संगठन नाटो की ओर से इस युद्ध में हिस्सा न लेने की बात से नाराज चल रहे हैं। वहीं, ईरान के खिलाफ जंग छेड़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद उन्होंने इसे खुलवाने को एशियाई देशों की जिम्मेदारी बता दिया है।

Donald Trump lashes out at allies says NATO is paper tiger strait of Hormuz China Japan South Korea Iran War
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि चीन, जापान और दक्षिण कोरिया को होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। व्हाइट हाउस में आयोजित एक निजी ईस्टर लंच के दौरान ट्रंप ने उन एशियाई देशों के प्रति निराशा जताई, जो खाड़ी क्षेत्र के तेल पर अमेरिका की तुलना में अधिक निर्भर हैं।
Trending Videos


ट्रंप ने कहा, ''दक्षिण कोरिया को यह करना चाहिए। हमारे 45,000 सैनिक वहां तैनात हैं, जो एक परमाणु शक्ति के पास हैं। जापान को भी यह करना चाहिए। उन्हें अपने 90 प्रतिशत तेल की आपूर्ति इसी जलडमरूमध्य से मिलती है। चीन को भी आगे आना चाहिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'टकराव और संवाद दोनों के रास्ते खुले': पेजेशकियन का अमेरिकी जनता से सवाल- क्या युद्ध आपके हित में है?

नाटो पर जमकर निकाली भड़ास
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाटो (NATO) की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने नाटो को बहुत खराब सहयोगी और कागजी शेर बताते हुए मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि अगर कभी बड़ा संकट आता है, तो नाटो मदद के लिए मौजूद नहीं होगा।

ट्रंप ने कहा, ''नाटो ने हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। आपको याद रखना होगा, क्योंकि अगर हमें कभी उनकी जरूरत पड़ी तो वे फिर से हमारे साथ बुरा बर्ताव करेंगे। उम्मीद है कि हमें कभी उनकी जरूरत नहीं पड़ेगी। मुझे नहीं लगता कि वे कुछ खास कर सकते हैं।''

व्हाइट हाउस ने हटाया टिप्पणी का वीडियो 
ट्रंप की ये टिप्पणियां उस वीडियो में सामने आईं, जिसे व्हाइट हाउस द्वारा अपलोड किया गया था, लेकिन बाद में हटा लिया गया। इस वीडियो को बिजनेस इनसाइडर के एक पत्रकार ने ऑनलाइन पोस्ट किया था। व्हाइट हाउस ने इस वीडियो को हटाने के कारणों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: ईरान में जंग: पाषाण युग में भेजने की धमकी से लेकर शांति वार्ता तक, 20 मिनट के संबोधन में ट्रंप क्या कुछ बोले?

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed