सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president donald trump post against iran demand of removal from post

US: ईरान के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट कर फंसे ट्रंप, राष्ट्रपति के खिलाफ 25वां संशोधन लागू करने की उठी मांग

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 06 Apr 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप को पद से हटाने की मांग उठ गई है। दरअसल ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में ईरान के बारे में अपमानजनक बातें लिखी, जिसे लेकर ट्रंप आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। 

US president donald trump post against iran demand of removal from post
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : व्हाइट हाउस/आधिकारिक वेबसाइट/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 25वां संशोधन लागू करने की मांग हो रही है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईस्टर की सुबह ईरान को टारगेट करते हुए अपशब्दों से भरा एक पोस्ट ट्रूथ सोशल पर साझा किया था। इसके बाद अमेरिकी सांसदों ने उनके खिलाफ 25वां संशोधन लागू करने की मांग कर रहे हैं। अमेरिकी कांग्रेस के लोगों का कहना है कि ट्रंप शायद मानसिक तौर पर ठीक नहीं हैं। 
Trending Videos


क्या है 25वां संशोधन?
कनेक्टिकट से डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अगर मैं ट्रंप की कैबिनेट में होता, तो मैं ईस्टर पर सांविधानिक वकीलों को 25वें संशोधन के बारे में बताता।' बता दें, अमेरिका का 25वां संशोधन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के ज्यादातर लोग अपनी ड्यूटी न कर पाने की वजह से राष्ट्रपति को बदलने का विकल्प चुन सकते हैं और फिर उपराष्ट्रपति प्रेसिडेंट की भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेमोक्रेटिक सांसद यासमीन अंसारी ने भी पोस्ट किया, '25वां संशोधन किसी वजह से है।' पूर्व होस्ट मेहदी हसन ने लिखा, 'राष्ट्रपति का ईस्टर मैसेज, जिसके लिए वीपी और कैबिनेट को सच में 25वां संशोधन लागू करना चाहिए।' डेमोक्रेटिक रिप्रेजेंटेटिव मेलानी स्टैंसबरी की एक और अपील में कहा गया, 'सम्राट के पास कपड़े नहीं हैं। 25वें संशोधन का समय आ गया है। कांग्रेस और कैबिनेट को कार्रवाई करनी चाहिए।'

ट्रंप की पूर्व समर्थक मार्जोरी टेलर ग्रीन ने एक लंबा पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अमेरिकी सरकार से ट्रंप के पागलपन में दखल देने की अपील की। उन्होंने कहा, 'वो पागल हो चुके हैं और आप सभी इसमें शामिल हैं।' ट्रंप के विरोधी और पूर्व कांग्रेसी जो वॉल्श ने कहा, 'उनकी ईस्टर की सुबह की पोस्ट। और सिर्फ 2 दिन पहले, उनके एक धार्मिक सलाहकार ने उनकी तुलना ईसा मसीह से की थी। वह हमेशा इस देश और दुनिया पर भी एक दाग रहेंगे। अभी 25वां संशोधन हो।'

ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा था
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति के जिस पोस्ट को लेकर इतना बवाल मचा है, उसमें उन्होंने ईरान के लिए मंगलवार तक की चेतावनी जारी करते हुए ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'ईरान में मंगलवार का दिन 'पावर प्लांट' और 'ब्रिज डे' के रूप में जाना जाएगा, जो अपनी तरह का अनोखा होगा। मूर्ख लोगों, इस जलमार्ग (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को तुरंत खोलो, वरना नरक जैसी स्थिति झेलने के लिए तैयार रहो-बस देखते जाओ!'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed