सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Donald Trump plan ensures ceasefire Gaza From release prisoners to halt in bombing what the agreement includes

ट्रंप की योजना से गाजा में संघर्ष विराम तय: बंदियों की रिहाई से लेकर बमबारी पर रोक तक, जानें समझौते में क्या?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

इस्राइल और हमास के बीच दो साल से जारी युद्ध को थामने के लिए ट्रंप की 20-बिंदुओं वाली शांति योजना के तहत संघर्ष विराम का पहला चरण लगभग-लगभग तय माना जा रहा है। इसके लिए समझौते पर आधिकारिक दस्तावेज गुरुवार को काहिरा में हस्ताक्षरित होंगे। आइए जानते हैं कि समझौते में बंधकों की रिहाई और सैन्य कार्रवाई पर रोक के अलावा और क्या-क्या शामिल है?

Donald Trump plan ensures ceasefire Gaza From release prisoners to halt in bombing what the agreement includes
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

दो साल से इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के चलते गाजा की स्थिति बहुत ही भयावह हो गई। हजारों लोगों की मौत और लाखों लोगों का बेघर होना गाजा को पूरी तरह वीरान कर गया। वहां भुखमरी आज भी अपने चरम पर है। ऐसे में कई दिनों से जारी संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध में आखिरकार संघर्ष विराम का पहला चरण तय हो गया है।

Trending Videos


यह समझौता काहिरा में हुई बातचीत में हुआ, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20-बिंदुओं वाली शांति योजना पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ऐतिहासिक समझौते पर आधिकारिक दस्तावेज गुरुवार को मिस्र की राजधानी काहिरा में हस्ताक्षरित होंगे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसी सप्ताह इस्राइल और मिस्र की यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष विराम के पहले चरण में क्या-क्या?
बता दें कि इस संघर्ष विराम के पहले चरण के तहत, हमास सात अक्तूबर 2023 के हमले के बाद बंदी बनाए गए 48 इस्राइली नागरिकों को रिहा करेगा। हालांकि, इनमें से केवल लगभग 20 लोगों के जीवित होने की उम्मीद है। इसके बदले में इस्राइल सैकड़ों फलस्तीनियों को रिहा करेगा, जिनमें महिलाएं, बच्चे और आजीवन कारावास की सजा पाए हुए कैदी शामिल होंगे।

पहले के समझौतों के आधार पर, एक इस्राइली बंधक के बदले कम से कम 100 फिलिस्तीनी रिहा किए जाएंगे।  इतना ही नहां समझौते के तहत जब तक दोनों पक्ष पूर्ण संघर्ष विराम की शर्तों को नहीं मान लेते, तब तक सभी सैन्य गतिविधियां, जैसे हवाई और तोपों से गोलाबारी रोक दी जाएंगी और सेना अपनी जगह स्थिर रहेगी।

ये भी पढ़ें:- Nobel Peace Prize 2025: कल उठेगा विजेता के नाम से पर्दा, ट्रंप के साथ-साथ कौन हैं दावेदारों सूची में सबसे आगे?

व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
व्हाइट हाउस के अनुसार, जब सभी बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा, तब इस्राइल 250 आजीवन कारावास पाए हुए फलस्तीनी कैदियों और हमास हमले के बाद हिरासत में लिए गए 1,700 गाजावासियों को छोड़ेगा। इसके अलावा प्रत्येक मृत इस्राइली बंधक के शव के बदले इस्राइल 15 मृत गाजावासियों के शव लौटाएगा। 

ट्रंप की योजना के तहत, समझौते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के 72 घंटे के भीतर सभी बंधक, चाहे जीवित हों या मृत रिहा कर दिए जाएंगे। कतर के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस पहले चरण में गाजा में राहत सामग्री और जरूरी सहायता भी पहुंचाई जाएगी, जहां अब भुखमरी जैसे हालात हैं।

ट्रंप बोले- ये ऐतिहासिक दिन है
वहीं इस संघर्ष विराम को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसे ऐतिहासित बताया। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह अरब, मुस्लिम देश, इस्राइल, आसपास के सभी देशों और अमेरिका के लिए महान दिन है। हम कतर, मिस्र और तुर्की के मध्यस्थों का धन्यवाद करते हैं।

ये भी पढ़ें:- जंग में नई शुरुआत: हमास छोड़ेगा बंधक, पीछे हटेंगे इस्राइली सैनिक; ट्रंप बोले- पहले चरण पर ऐतिहासिक सहमति

अब एक नजर गाजा युद्ध पर
गौरतलब है कि गाजा में संघर्ष की शुरुआत दो साल पहले सात अक्तूबर 2023 को हमास का इस्राइल पर हमला करने के साथ हुई थी, जिसमें लगभग 1,200 लोगों की जान गई और 250 को बंधक बना लिया गया।इसके बाद क्या, जब इस्राइल ने हमले करने शुरू किए तब गाजा में तबाही सातवें आसमान पर पहुंत गई।

इस्राइल ने पहले तो गाजा पर पूर्ण घेराबंदी और युद्ध की घोषणा की। उसके बाद हमले करने शुरू कर दिए। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो अब तक के संघर्ष में कुल 67,000 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में मानवीय संकट और भुखमरी की स्थिति की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed