फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald-trump-says-iran-supreme-leader-mojtaba-khamenei-alive-seriously-injured

मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं?: ट्रंप ने मौत की खबरों को नकारा, बोले- घायल हैं, लेकिन मारे नहीं गए

Wed, 26 Aug 2026 11:54 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 26 Aug 2026 11:54 PM IST
सार

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत और सार्वजनिक अनुपस्थिति को लेकर जारी अटकलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी स्थिति पर टिप्पणी की है। ट्रंप के अनुसार, मोजतबा फरवरी में हुए हमलों में बुरी तरह घायल हुए, लेकिन उनकी मृत्यु नहीं हुई है। दूसरी ओर, ईरानी नेतृत्व ने उनकी गैरमौजूदगी को सुरक्षा कारणों से जोड़ा है।

विज्ञापन
donald-trump-says-iran-supreme-leader-mojtaba-khamenei-alive-seriously-injured
मोजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उनका मानना है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई अभी जिंदा हैं। मोजतबा खामेनेई को उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के शुरुआती दौर में मौत के बाद सर्वोच्च नेता बनाया गया था। मोजतबा खामेनेई भी इन हमलों में गंभीर रूप से घायल हुए थे और इसके बाद से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन


कंजर्वेटिव रेडियो होस्ट ग्लेन बेक के साथ एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि मोजतबा खामेनेई बहुत गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई है। ट्रंप ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि वह मारे गए हैं। वह बहुत गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनके शरीर का बायां हिस्सा, हाथ, पैर, पूरा हिस्सा। वह बहुत गंभीर रूप से घायल हुए थे। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह मारे गए हैं।'' 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ''अगर वह मारे गए हैं, तो वे काफी अच्छा दिखावा कर रहे हैं।'' ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी अधिकारी लगातार 'उनसे बात करने के लिए वापस जाने' और महत्वपूर्ण मामलों पर 'अंतिम मंजूरी' लेने का जिक्र करते हैं। मोजतबा खामेनेई के सर्वोच्च नेता बनने के बाद से वह काफी हद तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहे हैं। उनकी मौजूदा स्थिति की पुष्टि करने वाली हाल की कोई स्पष्ट तस्वीर, वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आने के कारण ईरान के अंदर और बाहर उनकी स्थिति को लेकर अटकलें लगती रही हैं। पिछले सप्ताह अपने पिता के लिए आयोजित एक बड़े शोक समारोह में भी मोजतबा नजर नहीं आए। इस कार्यक्रम के आधिकारिक मेजबान वह खुद थे।

कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के बारे में बताया गया है कि उन्होंने भी मोजतबा को नहीं देखा है। ईरानवायर ने बताया कि मोजतबा के सर्वोच्च नेता बनने के बाद से किसी कैबिनेट मंत्री ने उनसे मुलाकात नहीं की है। कुछ रिपोर्टों में अज्ञात ईरानी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि मोजतबा की फरवरी में हुए हमलों में मौत हो सकती है या उन्हें मस्तिष्क में गंभीर चोट लगी हो सकती है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

सर्वोच्च नेता के करीबी लोगों ने इन अफवाहों को खारिज किया है। वहीं, ईरानी अधिकारियों ने उनकी सीमित सार्वजनिक मौजूदगी की वजह सुरक्षा संबंधी चिंताओं को बताया है। हालांकि, ऐसे संकेत भी मिले हैं कि सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आने के बावजूद मोजतबा अपना अधिकार इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके कार्यालय की ओर से धार्मिक फैसले, आदेश और नियुक्तियां जारी की गई हैं।


राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी कहा है कि उन्होंने सर्वोच्च नेता के साथ कई घंटे तक मुलाकात की और युद्ध तथा ईरान की अर्थव्यवस्था पर चर्चा की। ईरानी मीडिया ने 24 अगस्त को मोजतबा का पहले सामने न आया एक वीडियो भी जारी किया था। इसमें वह एक अकादमिक सत्र की अध्यक्षता करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की तारीख नहीं बताई गई, इसलिए इससे स्वतंत्र रूप से यह पुष्टि नहीं हो सकी कि इसे कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed