सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump State of The Union Address LIVE Updates US President speech before midterm elections hindi news

Donald Trump LIVE: 'हम ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने देंगे', संसद को संबोधित करते हुए बोले ट्रंप

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 25 Feb 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Donald Trump LIVE News in Hindi: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव कराए जाने हैं। चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज स्टेट ऑफ दी यूनियन को संबोधित कर रहे हैं। ट्रंप ने संबोधन के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और साथ ही भावी नीतियां और अमेरिकी सरकार की योजनाओं को साझा किया। संबोधन के दौरान ट्रंप की प्रमुख बातों पर एक नजर

Donald Trump State of The Union Address LIVE Updates US President speech before midterm elections hindi news
डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ दी यूनियन को संबोधित किया। डोनाल्ड ट्रंप ने इस वक्तव्य के दौरान अपनी भावी नीतियों के साथ-साथ देश की राजनीति से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर बातें कीं। रिपब्लिकन खेमे के राष्ट्रपति ट्रंप आने वाले समय में डेमोक्रेट्स खेमे के अलावा भारत, चीन, ईरान, रूस, इस्राइल, मैक्सिको, ग्रीनलैंड, कनाडा और अन्य देशों के साथ कैसे संबंध रखेंगे? बीते करीब एक वर्ष के दौरान टैरिफ को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे ट्रंप ने क्या कुछ कहा? ट्रंप आने वाले तीन साल में कौन सी नीति अपनाएंगे? आज के संबोधन में उन्होंने जो बातें कहीं, इसके क्या निहितार्थ हैं? जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब अमर उजाला की इस रिपोर्ट में
Trending Videos

'यह अमेरिका का स्वर्ण काल चल रहा'

राष्ट्रपति ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में अपनी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की आजादी को 250 साल पूरे होने जा रहे हैं और दुनिया में कोई भी अमेरिका जैसा देश नहीं है और हम लगातार खुद को बेहतर कर रहे हैं। यह अमेरिका  का स्वर्णिम काल चल रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ पर रोक लगी है और सीमा पर हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। इस दौरान डेमोक्रेट सांसदों ने ट्रंप के भाषण का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया, जिसके जवाब में रिपब्लिकन सांसदों ने नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'बीते नौ माह में एक भी अवैध घुसपैठ नहीं हुई'

Donald Trump State of The Union Address LIVE Updates US President speech before midterm elections hindi news
डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ट्रंप ने कहा, देश में अपराध कम हुआ है और एक साल में ही हमने पूरे देश को बदल दिया है और अभी तक ऐसा किसी ने नहीं किया है। आज हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। महंगाई कम हो रही है और लोगों की आय बढ़ रही है। देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत हो रही है और हमारे दुश्मन घबराए हुए हैं। हमारी सेना और पुलिस पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। आज हमारी सीमाएं इतिहास में सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। बीते 9 महीने में एक भी अवैध घुसपैठ की घटना नहीं हुई है। हालांकि कानूनी तौर पर आने वाले लोगों का अमेरिका में स्वागत है। 

हत्या दर ऐतिहासिक तौर पर कम हुई

ट्रंप ने कहा, देश में खतरनाक फेंटानिल ड्रग की आमद में 56 प्रतिशत की कमी आई है। देश में हत्या दर में भी ऐतिहासिक तौर पर कमी आई है और यह 125 साल में सबसे कम है। बाइडन सरकार ने हमें खराब अर्थव्यवस्था दी थी, लेकिन हमने महंगाई को कम किया और बीते पांच साल मे यह सबसे कम है। गैसोलीन की कीमतों में भी भारी कमी आई है और कई राज्यों में यह 2.30 डॉलर से भी कम है। मोर्गेज रेट भी बेहद कम है। 

अमेरिका में एक साल में 18 खरब डॉलर का निवेश आया

Donald Trump State of The Union Address LIVE Updates US President speech before midterm elections hindi news
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ट्रंप ने कहा कि स्टॉक मार्केट भी मजबूत है। हमने पेंशन बढ़ाई है और अमेरिका में बीते एक साल में 18 खरब डॉलर का निवेश आया है। निर्माण क्षेत्र में 70 हजार नई नौकरियां पैदा हुई हैं। अमेरिका में नेचुरल गैस का उत्पादन सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। देश के इतिहास में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा लोग काम कर रहे हैं और बीते एक साल में निजी क्षेत्र में 100 फीसदी नौकरियां पैदा हुई हैं। 

'अमेरिका रोज नई ऊंचाइयों को छू रहा'

ट्रंप ने कहा, हमने अमेरिका में डीईआई बंद किया।  लोगों को मुफ्त खाना मुहैया कराया गया। हमारा देश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हमारे देश के लोगों को इतनी जीत की आदत ही नहीं है। हम हमेशा हारते रहे थे और अब हम लगातार जीत रहे हैं। इसके बाद अमेरिकी संसद में शीत ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता आइस हॉकी टीम का स्वागत किया गया। ट्रंप ने कहा, हॉकी टीम ने कनाडा की टीम को हराकर ये खिताब जीता। ट्रंप ने आइस हॉकी टीम के खिलाड़ी कॉनर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित करने का भी एलान किया। 

'2028 में अमेरिका में होगा ओलंपिक'

ट्रंप ने कहा 2028 का ओलंपिक अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आयोजित होगा। वॉशिंगटन डीसी आज के समय में देश का सबसे सुरक्षित शहर है। ट्रंप ने वॉर वेटरन और समाज के लिए अच्छे काम करने वाले नागरिकों को सराहा। साथ ही एक अफसर को लीजन ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

ट्रंप ने कहा, अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी टैक्स कटौती की गई है। हालांकि डेमोक्रेट्स ने इसके खिलाफ वोटिंग की। डेमोक्रेट्स लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाने के पक्ष में थे, लेकिन हमने लोगों पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया और टैक्स में कटौती की। आज हम अमेरिका में कारों का निर्माण कर रहे हैं।

'टैरिफ के दम पर हमने कई देशों के साथ ट्रेड डील की'

ट्रंप ने कहा हम टैरिफ से अरबों डॉलर लेकर आए। हमने उन टैरिफ के दम पर विभिन्न देशों के साथ ट्रेड डील की। और ये देश भी डील से खुश हैं। हमने टैरिफ से बहुत ज्यादा रकम इकट्ठा की है। देश में अब कोई महंगाई नहीं है। अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में है, लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दुर्भाग्यपूर्ण फैसला देकर टैरिफ को खत्म कर दिया। लेकिन राष्ट्रपति की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए नई डील की हैं, जिनसे देश में पैसा आता रहेगा। टैरिफ से इतना पैसा आएगा कि ये आधुनिक आयकर सिस्टम की जगह ले सकता है और लोगों को बड़ी राहत दे सकता है। देश में अरबों डॉलर का निवेश आ रहा है और नई कंपनियां यहां उत्पादन कर रही हैं। 

'हमने ओबामा केयर को बंद किया, ये योजना इंश्योरेंस कंपनियों को फायदा पहुंचा रही थी'

Donald Trump State of The Union Address LIVE Updates US President speech before midterm elections hindi news
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ट्रंप ने अपने संबोधन में डेमोक्रेटिक पार्टी की तीखी आलोचना की और कहा कि टैक्स कटौती से देश के लोगों के पास पैसा आ रहा है, लेकिन जिन लोगों ने देश की हालत खराब की, वही किफायती जीवन की बात कर रहे हैं। सभी रोजमर्रा की चीजों की कीमतें कम हुई हैं। ट्रंप ने कहा डेमोक्रेटिक पार्टी की योजना ओबामा केयर से इंश्योरेंस कंपनियों को फायदा हुआ। अब हम जो हेल्थकेयर प्लान लेकर आए हैं, उसमें लोगों को सीधे पैसा दिया जा रहा है ताकि वे अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर हेल्थकेयर प्लान खरीद सकें। मैंने अपने पहले कार्यकाल में भी ऐसा किया था, लेकिन डेमोक्रेट्स ने सत्ता में आते ही उसे पलट दिया। हमने दवाई की कीमतों को कम किया। 
 

'मैंने दखल न दिया होता तो पाकिस्तान के पीएम मर भी सकते थे'

ट्रंप ने फिर से आठ युद्धों को रुकवाने का दावा किया। 'ट्रंप ने कहा, बीते 10 माह में हमने आठ युद्ध रुकवाए हैं, जिनमें कंबोडिया-थाईलैंड, भारत-पाकिस्तान का संघर्ष भी शामिल है। भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध भी हो सकता था।' ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा, 'अगर मैंने दखल न दिया होता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मर भी सकते थे। हमने इस्राइल-ईरान, आर्मेनिया-अजरबैजान, कांगो और रवांडा और कंबोडिया थाईलैंड जैसी लड़ाईयां रुकवाईं।' राष्ट्रपति ट्रंप ने स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर और विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भी तारीफ की। 

ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले की बात कही

ट्रंप ने कहा हमने इस्राइल हमास के बीच संघर्ष रुकवाया और शांति वार्ता कराई। ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले का भी ट्रंप ने जिक्र किया। मिडनाइट हैमर ऑपरेशन के जरिए ईरान को चेतावनी दी गई। ट्रंप ने ईरान पर 32 हजार प्रदर्शनकारियों की हत्या करने का आरोप लगाया। मैं ईरान के साथ संघर्ष नहीं चाहता और कूटनीति के जरिए इसे सुलझाना चाहता हूं, लेकिन मैं ये नहीं चाहता कि आतंकवाद का पोषक देश के पास परमाणु हथियार हो। ट्रंप ने कहा कि ताकत से ही शांति आ सकती है।  ट्रंप ने अमेरिकी सेना का रक्षा बजट बढ़ाने का भी जिक्र किया। आज देश की सेना में बड़े पैमाने पर भर्तियां हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed