{"_id":"699e920e37e336b3170896d1","slug":"donald-trump-praise-new-york-mayor-zohran-mamdani-said-his-policy-bad-but-nice-guy-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump: 'उनकी नीतियां गलत, लेकिन वे इंसान अच्छे हैं', ट्रंप ने न्यूयॉर्क के भारतवंशी मेयर ममदानी की तारीफ की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump: 'उनकी नीतियां गलत, लेकिन वे इंसान अच्छे हैं', ट्रंप ने न्यूयॉर्क के भारतवंशी मेयर ममदानी की तारीफ की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार
एक समय न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के धुर विरोधी रहे राष्ट्रपति ट्रंप भी अब ममदानी के मुरीद हो गए हैं। अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में ट्रंप ने ममदानी की तारीफ की और उन्हें अच्छा इंसान बताया।
डोनाल्ड ट्रंप और जोहरान ममदानी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क के भारतवंशी मेयर जोहरान ममदानी की तारीफ की है। ट्रंप ने बुधवार को स्टेट ऑफ द यूनियन (अमेरिकी संसद) को संबोधित करते हुए अपने विरोधी नेता जोहरान ममदानी को अच्छा इंसान बताया। ट्रंप ने कहा, ममदानी की नीतियां गलत हैं, लेकिन वे इंसान अच्छे हैं।
ममदानी की तारीफ में क्या बोले ट्रंप
Trending Videos
ममदानी की तारीफ में क्या बोले ट्रंप
- अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, 'अब न्यूयॉर्क शहर में एक वामपंथी मेयर हैं। मुझे लगता है कि वे अच्छे इंसान हैं, लेकिन उनकी नीतियां गलत हैं। उन्होंने अभी कहा कि बर्फ हटाने के लिए लोगों की जरूरत है, लेकिन अगर आप नौकरी के लिए भी आवेदन करते हैं तो आपको पहचान पत्र और एक सोशल सिक्योरिटी कार्ड दिखाना होगा। लेकिन वे अमेरिका के लिए मतदान के लिए पहचान पत्र नहीं मांगते।'
- ट्रंप का यह बयान उस संदर्भ में है, जिसमें ट्रंप अमेरिकी संसद पर दबाव बना रहे हैं कि वे चुनाव विधेयक सेव अमेरिका एक्ट पारित करें। इस विधेयक में लोगों को मतदान के लिए पंजीकरण कराते वक्त नागरिकता का प्रमाण देना होगा और वोटिंग के वक्त एक पहचान पत्र दिखाना होगा।
- संसद में ट्रंप ने एक घंटे से ज्यादा समय तक दिए अपने संबोधन में अर्थव्यवस्था, टैरिफ, अवैध घुसपैठ समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में अपनी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की आजादी को 250 साल पूरे होने जा रहे हैं और दुनिया में कोई भी अमेरिका जैसा देश नहीं है और हम लगातार खुद को बेहतर कर रहे हैं। यह अमेरिका का स्वर्णिम काल चल रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ पर रोक लगी है और सीमा पर हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। इस दौरान डेमोक्रेट सांसदों ने ट्रंप के भाषण का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया, जिसके जवाब में रिपब्लिकन सांसदों ने नारेबाजी की।
- ट्रंप ने कहा, देश में अपराध कम हुआ है और एक साल में ही हमने पूरे देश को बदल दिया है और अभी तक ऐसा किसी ने नहीं किया है। आज हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। महंगाई कम हो रही है और लोगों की आय बढ़ रही है। देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत हो रही है और हमारे दुश्मन घबराए हुए हैं। हमारी सेना और पुलिस पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। आज हमारी सीमाएं इतिहास में सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। बीते 9 महीने में एक भी अवैध घुसपैठ की घटना नहीं हुई है। हालांकि कानूनी तौर पर आने वाले लोगों का अमेरिका में स्वागत है।
- ट्रंप ने कहा, देश में खतरनाक फेंटानिल ड्रग की आमद में 56 प्रतिशत की कमी आई है। देश में हत्या दर में भी ऐतिहासिक तौर पर कमी आई है और यह 125 साल में सबसे कम है। बाइडन सरकार ने हमें खराब अर्थव्यवस्था दी थी, लेकिन हमने महंगाई को कम किया और बीते पांच साल मे यह सबसे कम है। गैसोलीन की कीमतों में भी भारी कमी आई है और कई राज्यों में यह 2.30 डॉलर से भी कम है। मोर्गेज रेट भी बेहद कम है।
- ट्रंप ने कहा कि स्टॉक मार्केट भी मजबूत है। हमने पेंशन बढ़ाई है और अमेरिका में बीते एक साल में 18 खरब डॉलर का निवेश आया है। निर्माण क्षेत्र में 70 हजार नई नौकरियां पैदा हुई हैं। अमेरिका में नेचुरल गैस का उत्पादन सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। देश के इतिहास में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा लोग काम कर रहे हैं और बीते एक साल में निजी क्षेत्र में 100 फीसदी नौकरियां पैदा हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन