सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Claim Pakistani PM told i had not intervened 35 million people would have died India-Pakistan conflict

Trump: 'पाकिस्तानी पीएम ने बताया मैं दखल न देता तो मारे जाते 3.5 करोड़ लोग', भारत-PAK संघर्ष पर ट्रंप का दावा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 25 Feb 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन में दावा किया कि उनके हस्तक्षेप से भारत-पाक संघर्ष परमाणु युद्ध में बदलने से बचा और 3.5 करोड़ लोगों की जान बची। उन्होंने कहा कि यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कही थी। ट्रंप ने आठ युद्ध रोकने का दावा दोहराया।

Trump Claim Pakistani PM told i had not intervened 35 million people would have died India-Pakistan conflict
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा और दावा किया है। अपने दूसरे कार्यकाल के पहले स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो 3.5 करोड़ लोग मारे जा सकते थे। उन्होंने कहा कि यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे कही थी। 
Trending Videos


करीब 100 मिनट से अधिक लंबे भाषण में ट्रंप ने दोहराया कि उन्होंने अपने पहले 10 महीनों में आठ युद्ध रुकवाए। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालात इतने गंभीर हो गए थे कि परमाणु युद्ध की आशंका थी। उनके मुताबिक वाशिंगटन की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों ने युद्धविराम पर सहमति दी। हालांकि भारत पहले भी साफ कर चुका है कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की गई और सभी मुद्दे द्विपक्षीय ढंग से सुलझाए जाते हैं। साथ ही उन्होंंने कहा कि हमने इस्राइल-ईरान, आर्मेनिया-अजरबैजान, कांगो और रवांडा और कंबोडिया थाईलैंड जैसी लड़ाईयां भी रुकवाईं। ट्रंप ने स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर और विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भी तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US में खास मेहमान बने आम लोग: ट्रंप ने एक सैनिक की पत्नी, पहली कक्षा की बच्ची का किया जिक्र; जानिए मामला





ट्रंप पहले भी कर चुके हैं युद्ध रुकवाने का दावा
ट्रंप पहले भी कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच संभावित युद्ध टालने में अहम भूमिका निभाई। ट्रंप ने पिछले साल 10 मई के बाद से भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का श्रेय 80 से अधिक बार लिया है। पहले भी वह बोर्ड ऑफ पीस के कार्यक्रम और कई बड़े मौके पर इस दावे को दोहराते आए हैं। हालांकि वो कई बार अपने बातों से यू-टर्न भी ले लेते हैं।

युद्ध रुकवाने के दावे को खारिज करता रहा है भारत
अमेरिकी राष्ट्रपति कहते आए हैं कि उस समय हालात बेहद गंभीर थे और उनकी पहल से ये बड़ा टकराव टल गया। हालांकि, भारत हमेशा से उनके दावे को पूरी तरह खारिज करता आया है। विदेश मंत्रालय ने भी साफ कहा था कि किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से शत्रुता नहीं रोकी गई और यह फैसला दोनों पड़ोसी देशों के डीजीएमओ स्तर पर बात करने के बाद लिया गया था।

ये भी पढ़ें- 
ईरान के लोगों को भड़का रहा अमेरिका?: ट्रंप की खुफिया एजेंसी ने बनाया खतरनाक प्लान, CIA को मिलेगी हर अहम जानकरी

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानें?

पहलगाम हमले में 26 नागरिकों की हत्या के बाद भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। यह कार्रवाई 7 से 10 मई के बीच चली, जिसमें थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। भारतीय पक्ष ने बड़े पैमाने पर आतंकी ढांचे के ध्वस्त होने का दावा किया। भारत ने यह कार्रवाई आत्मरक्षा में और आतंकवाद के खिलाफ की थी।

अन्य वीडियो-





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article