फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Downing Street apologises for menu ‘mistake’ at Diwali reception, PM kier Starmer, news in hindi

UK: ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के दफ्तर ने मांगी माफी, दिवाली उत्सव पर खाने में शराब-मांस पर हुआ था विवाद

Fri, 15 Nov 2024 05:24 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 15 Nov 2024 05:24 PM IST
सार

कंजरवेटिव पार्टी की भारतीय मूल की सांसद शिवानी राजा ने पीएम स्टार्मर को पत्र लिखकर दिवाली समारोह के आयोजन पर चिंता जताई थी। उन्होंने भविष्य में हिंदू त्योहारों को सम्मानपूर्वक मनाने के लिए लेबर पार्टी सरकार को अपनी मदद और मार्गदर्शन की पेशकश की।

विज्ञापन
Downing Street apologises for menu ‘mistake’ at Diwali reception, PM kier Starmer, news in hindi
10 डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली समारोह - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के कार्यालय ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली समारोह के दौरान परोसे गए मांसाहारी भोजन और शराब पर कुछ ब्रिटिश हिंदुओं की आपत्तियों के बाद इसे 'गलती' मानते हुए माफी मांगी है। मामले में ब्रिटिश पीएम के कार्यालय के प्रवक्ता ने सीधे 'खाने की सूची' का जिक्र नहीं किया, लेकिन कहा कि वे इस मुद्दे पर समुदाय की भावना को समझते हैं और आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी।
विज्ञापन


भरोसा दिलाते हैं कि ऐसा दोबारा नहीं होगा- डाउनिंग स्ट्रीट
उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री ने दिवाली मनाने वाले कई समुदायों का डाउनिंग स्ट्रीट में स्वागत करते हुए खुशी जताई। उन्होंने ब्रिटिश हिंदू, सिख और जैन समुदायों के देश में योगदान की सराहना की और बताया कि सरकार कड़ी मेहनत, महत्वाकांक्षा और आकांक्षा जैसे साझा मूल्यों से प्रेरित है। आयोजन में एक गलती हुई, जिसे हम समझते हैं। इसके लिए हम समुदाय से माफी मांगते हैं और भरोसा दिलाते हैं कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।
विज्ञापन


कंजरवेटिव पार्टी की भारतीय मूल की सांसद ने पीएम को लिखा पत्र
ये बयान उस दिन आया जब कंजरवेटिव पार्टी की भारतीय मूल की सांसद शिवानी राजा ने पीएम स्टार्मर को पत्र लिखकर दिवाली समारोह के आयोजन पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि ये आयोजन कई हिंदुओं की परंपराओं के अनुरूप नहीं था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानी राजा ने सोशल मीडिया पर साझा किया था पत्र
शिवानी ने सोशल मीडिया पर अपने पत्र में लिखा, यह दुखद है कि इस साल के आयोजन में परंपराओं और रीति-रिवाजों की जानकारी की कमी दिखी। मैं, एक प्रैक्टिसिंग हिंदू और लेस्टर ईस्ट से हजारों हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करती हूं। मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि इस साल का त्योहार इस बड़ी गलती के कारण नकारात्मकता से घिर गया।


पीएम सुनक के नक्शेकदम पर कीर स्टार्रमर
29 अक्तूबर को आयोजित यह आयोजन, लेबर पार्टी के चार महीने पहले चुने जाने के बाद डाउनिंग स्ट्रीट में पहली दिवाली सभा थी। इसमें ब्रिटिश भारतीय समुदाय के नेता, पेशेवर और सांसद शामिल हुए। हालांकि, कम्युनिटी संगठन इनसाइट यूके ने दिवाली के आध्यात्मिक पहलू को समझने में 'अज्ञानता' की आलोचना की और सुझाव दिया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से पहले बेहतर परामर्श आवश्यक है। रिपोर्टों के अनुसार, सभा में मांस और शराब परोसे जाने पर विवाद उठने के बाद यह मुद्दा सामने आया। डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली समारोह पहले भी होता रहा है। सूत्रों के अनुसार, स्टार्मर, ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नक्शेकदम पर चलते हुए, दिवाली पर 10 डाउनिंग स्ट्रीट के दरवाजे पर दीये जलाने के इच्छुक थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed